कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते प्रकोप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों से टीकाकरण अभियान तेज करने की अपील की है। डब्ल्यूएचओ ने सितंबर के अंत तक सभी देशों को अपनी आबादी का 10 प्रतिशत टीकाकरण का आग्रह किया है। संगठन ने इस साल के अंत तक कम से कम 40 फीसदी और 2022 के तक 70 फीसदी होने का अनुमान जताया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात निदेशक माइकल रयान ने कहा कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया और अब यह 132 देशों में तेजी से यह फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीन ही एक मात्र बचाव है।