फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाइट हाउस के पते पर आया जहर रिसिन वाला लिफाफा, न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा से महिला गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2020 08:28 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

व्हाइट हाउस को जहर ‘रिसिन’ वाला लिफाफा भेजने के शक में न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी तीन संघीय अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान ने पकड़ा जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में आने वाली डाक की जांच करता है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बफेलो के पास पीस ब्रिज की सीमा पर अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। माना जा रहा है कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। महिला के नाम को उजागर नहीं किया गया है। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस ने कहा कि व्हाइट हाउस को कनाडा से पत्र भेजा गया था।


यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा गया जहर वाला पैकेट, अधिकारियों ने छानबीन में पकड़ा
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्र में जहर रिसिन पाया गया है। चूंकि मामले की जांच चल रही है ऐसे में अधिकारी इसे लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। ऐसे कई पूर्व उदाहरण हैं जिनमें अमेरिकी अधिकारियों को डाक के माध्यम से भेजे गए पत्र में रिसिन मिला है। बता दें कि रिसिन कैस्टर सीड (अरंडी के बीज) में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला विषैला पदार्थ है।
विज्ञापन


2018 में नौसेना के एक दिग्गज को गिरफ्तार किया गया था और उसने ट्रंप और उनके प्रशासन को पत्र के जरिए ऐसा पदार्थ भेजने की बात कबूली थी जिससे रिसिन प्राप्त होता है। इस पत्र को पहले ही पकड़ लिया गया था। इसी तरह 2014 में मिसिसिपी के एक शख्स को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उसने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अधिकारियों को रिसिन वाले पत्र भेजे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें