फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरनाक कदम: 'वैक्यूम बम' से यूक्रेन को तबाह कर रहा रूस, भयंकर गर्मी फैलाकर ऐसे छीन लेता है सांसें

Tue, 01 Mar 2022 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को

सार

What is Vacuum Bomb:अमेरिका स्थित यूक्रेनी दूतावास ने कहा है कि यह बम यूक्रेन के कई शहरों में खतरनाक रूप से गर्मी फैला रहा है। लोगों की सांसें रुक रही हैं। रूस को इसपर जल्द से जल्द रोक लगानी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में तबाही मचाने के लिए रूस अब खतरनाक कदम उठाने लगा है। अमेरिका स्थित यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया है कि रूस यूक्रेन पर वैक्यूम बम गिराकर तबाही मचा रहा है। यह बम यूक्रेन के कई शहरों में खतरनाक रूप से गर्मी फैला रहा है। लोगों की सांसें रुक रही हैं। इसे फादर ऑफ ऑल बम भी कहा जाता है जिसका वजन 7100 किलोग्राम है और यह एक ही बार में करीब 44 टन टीएनटी की ताकत का धमाका कर सकता है। इस बम की विनाशकारी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक बार के इस्तेमाल में करीब 300 मीटर के क्षेत्र को जलाकर खाक कर सकता है। 

विज्ञापन




कैसे करता है काम?
फादर ऑफ ऑल बम थर्मोबेरिक हथियार है। इसे वैक्यूम बम के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह वातावरण से ऑक्सीजन को सोख लेता है और खुद को अधिक शक्तिशाली बनाकर जमीन से ऊपर ही धमाका करता है। इस धमाके से किसी सामान्य (कम ताकत के) परमाणु बम की तरह ही गर्मी पैदा होती है। इसके साथ ही धमाके से एक अल्ट्रासोनिक शॉकवेव भी निकलता है जो और अधिक तबाही लाता है। यही कारण है कि इस हथियार को किसी भी अन्य पारंपरिक हथियार से अधिक शक्तिशाली माना जाता है। 

कब-कब हुआ इस्तेमाल?
साल 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में मदर ऑफ ऑल बम का इस्तेमाल किया था। कई मीडिया रिपोर्ट बताती है कि साल 2017 में ही रूस ने भी सीरिया में थर्मोबेरिक हथियार फादर ऑफ ऑल बम का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें