फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Unrest: नहीं थम रहा हिंसक संघर्ष; IDF ने प्रदर्शनकारी अमेरिकी युवती को गोली मारी; 48 घंटे में 61 मौत

Sun, 08 Sep 2024 08:00 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रामल्ला (फलस्तीन)

सार

बीते 10 महीने से अधिक समय से जारी इस्राइल हमास हिंसक संघर्ष में अब तक 40 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। पश्चिम एशिया का यह हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सेना (IDF) की कार्रवाई में एक अमेरिकी प्रदर्शनकारी युवती को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युद्धग्रस्त इलाके का मंजर (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फलस्तीन के पश्चिमी तट पर बस्ती बसाने के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में शामिल अमेरिकी महिला आयसेनुर एजगी ईगी (26) की इस्राइली सैनिकों द्वारा गोली मारने से मौत हो गई। दो डॉक्टरों ने कहा, महिला के सिर में गोली मारी गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने तुर्किये में जन्मीं ईगी की मौत की पुष्टि की, लेकिन यह नहीं बताया कि उसे इस्राइली सैनिकों ने गोली मारी या नहीं।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा, वह एक अमेरिकी नागरिक की हत्या से ‘बहुत परेशान’ है। उधर, तुर्किये में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओनकू केसेली ने कहा कि ईगी तुर्किये की भी नागरिक थीं। उन्होंने कहा, उनका देश यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा कि उसके नागरिक की हत्या करने वालों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। इस्राइली सेना ने कहा, वह क्षेत्र में ‘हिंसक गतिविधि को भड़काने वाले’ प्रदर्शन पर सैन्य गोलीबारी में एक विदेशी को मारे जाने की खबरों की जांच करेगी। बता दें, महिला यहूदी बसाहट के विस्तार के खिलाफ साप्ताहिक प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थी। यह प्रदर्शन पहले भी हिंसक हो चुका है। 

48 घंटे में 61 की मौत
इस्राइली सेना के हमलों में पिछले 48 घंटों के दौरान 61 फलस्तीनी मारे गए हैं। एक दिन में सेना के जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमले में 8 लोग मारे गए और 15 घायल हुए हैं। इस्राइली सेना के ये हमले ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब संयुक्त राष्ट्र यहां पोलियो टीकाकरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें