फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Turkey: इतिहास की सबसे बड़ी कैदियों की अदला-बदली, तुर्की में अमेरिका, रूस समेत इन देशों के 24 कैदी हुए रिहा

Thu, 01 Aug 2024 09:29 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Turkey: अमेरिका और रूस ने सोवियत संघ के बाद के इतिहास में गुरुवार को अपनी सबसे बड़ी कैदी अदला-बदली की है। जिसमें मॉस्को ने एक बहुराष्ट्रीय सौदे के तहत पत्रकार इवान गेर्शकोविच और साथी अमेरिकी पॉल व्हेलन को रिहा किया। ये अदला-बदली तुर्की में हुई है।
विज्ञापन
जेल में बंद अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच रिहा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की की राजधानी अंकारा में अमेरिका-रूस और पश्चिमी देशों के बीच आज कैदियों की अदला-बदली हुई है। इस डील के तहत अमेरिका, रूस और जर्मनी समेत 7 देशों की जेलों में कैद 24 कैदी रिहा किए गए है। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद शीत युद्ध के बाद से वाशिंगटन और मॉस्को के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद व्यापार में वर्षों की गुप्त बैक-चैनल वार्ता हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इवान गेर्शकोविच को रूस की एक अदालत ने बीते महीने जासूसी के मामले में दोषी ठहराते हुए 16 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले ही इस सौदे को मंजूरी दे दी थी। इनमें से 2 नाबालिग समेत 10 कैदियों रूस भेजा गया है। जबकि 13 कैदियों को जर्मनी और 3 कैदी अमेरिका भेजे गए है। वहीं इससे पहले अप्रैल 2022 और दिसंबर 2022 में दोनों देश के बीच कैदियों की अदला-बदली हुई थी।

कौन हैं इवान गेर्शकोविच?
इवान गेर्शकोविच एक अमेरिकी नागरिक हैं। जिसे रूस में एक रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान जासूसी के आरोप में मार्च में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, गेर्शकोविच पर लगे आरोपों को उनकी कंपनी वॉल स्ट्रीट जर्नल और अमेरिकी सरकार ने आरोपों से इनकार किया था। गेर्शकोविच शीत युद्ध के बाद जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए जाने वाले पहले अमेरिकी संवाददाता हैं।
विज्ञापन


कौन हैं पॉल व्हेलन?
पॉल मिशिगन के कॉर्पोरेट सुरक्षा कार्यकारी व्हेलन को जासूसी के आरोप में रूस में जेल में डाल दिया गया था, जिसे उनके परिवार और अमेरिकी सरकार ने निराधार बताया है।

और कौन रिहा हुआ है?
ऑनलाइन जारी किए गए एक बयान के मुताबिक रेडियो फ्री यूरोप/ रेडियो लिबर्टी के अध्यक्ष और सीईओ स्टीफन कैपस ने मीडिया रिपोर्टों को स्वीकार किया कि ब्रॉडकास्टर के लिए काम करने वाले पत्रकार अलसु कुर्माशेवा को इस सौदे के हिस्से के रूप में रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें