फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच के लिए अमेरिकी सदन में जल्द होगा मतदान! बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Sun, 03 Dec 2023 02:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने शनिवार को संकेत दिया कि रिपब्लिकन जो बिडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने के लिए औपचारिक मतदान करने के करीब हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले समय में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुसीबते बढ़ सकती हैं। इसके संकेत अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स  सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि रिपब्लिकन जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने के लिए जल्द ही औपचारिक मतदान कर सकते हैं। बता दें कि अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के पूर्व स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने सितंबर में जो बाइडन के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि रिपब्लिकन पार्टी जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग ला सकती है। वहीं, बाइडन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। 

विज्ञापन

 
क्या बोले माइक जॉनसन
अमेरिकी सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने शनिवार को संकेत दिया कि रिपब्लिकन जो बिडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने के लिए औपचारिक मतदान करने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो हमें इस समय करना होगा। जीओपी सम्मेलन अध्यक्ष एलिस स्टेफनिक के साथ मौजूद माइक जॉनसन ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस जांच को अधिकृत करने के लिए पर्याप्त वोट थे। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस से जानकारी प्राप्त करने के लिए उठाया जाने वाला यह आवश्यक कदम था। माइक जॉनसन ने कहा कि एलिस और मैंनें दोनों ने डोनाल्ड ट्रम्प की महाभियोग रक्षा टीम में दो बार काम किया है। जब डेमोक्रेट्स ने इसका इस्तेमाल पक्षपातपूर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया था। ये बहुत अलग है। 

जो बाइडन पर लगे हैं ये आरोप
बता दें कि केविन मैक्कार्थी ने आरोप लगाया है कि रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ कई गंभीर और विश्वसनीय आरोपों का खुलासा किया है। जिसकी जांच चल रही है। आरोप जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के बेटे के विदेशी व्यापार को लेकर लगे हैं। हालांकि अभी तक जांच का दायरा साफ नहीं है। वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उन्होंने कभी भी हंटर बाइडन के व्यापार साझेदारों के साथ व्यापार को लेकर बात नहीं की। सितंबर 2023 में जब जब बाइडन से इस बारे में सवाल किया गया था तब बाइडन ने कहा था कि कट्टरपंथी रिपब्लिन पार्टी के नेता उनके खिलाफ महाभियोग चलाना चाहते हैं और सरकार को बंद करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


 दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने जो बाइडन और उनके बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों की कई महीनों से जांच कर रहे हैं। वे महाभियोग के आधार के लिए सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं। हालांकि अब तक की रिपब्लिकन जांच में कुछ भी ठोस नहीं निकला है। वहीं, पूरे सदन ने भी अभी तक महाभियोग जांच को औपचारिक रूप से अधिकृत करने के लिए मतदान नहीं किया है। साथ ही हंटर बाइडन ने अपने व्यापारिक सौदों की जांच करने वाली समितियों के समक्ष सार्वजनिक रूप से गवाही देने की भी पेशकश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें