फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह का हमला जारी, सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बना रही आईडीएफ

Sun, 03 Dec 2023 02:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम

सार

शनिवार को लेबनान की तरफ से दो मोर्टर शोमेरा में दागे गए। ये दोनों मोर्टर खुले क्षेत्र में गिरे, इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। दोपहर के समय कई रॉकेट भी दागे गए। इन हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने लिया है।
विज्ञापन
उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह का हमला जारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल सुरक्षा बल ने इस्राइल और हमास के बीच सात दिन के संघर्ष विराम के समाप्त होने के बाद शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है। हालांकि, हिजबुल्लाह इस संघर्ष विराम में शामिल नहीं था, लेकिन पिछले हफ्ते उसने अपने हमले रोक दिए थे, इस वजह से इस्राइल को भी अपनी सैन्य कार्रवाई रोकनी पड़ी। लेकिन गाजा में संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद एक बार फिर इस्राइल के उत्तरी क्षेत्रों में हमले तेज हो गए। 
विज्ञापन


उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्लाह का हमला जारी
शनिवार को लेबनान की तरफ से दो मोर्टर शोमेरा में दागे गए। ये दोनों मोर्टर खुले क्षेत्र में गिरे, इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। दोपहर के समय कई रॉकेट भी दागे गए। इन हमलों की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह ने लिया है। इसकी जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने लेबनान के आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया गया।

हिजबुल्लाह ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में हुए हमले के बाद से उनके 79 सदस्य मारे जा चुके हैं। वहीं इस्राइल में छह सैनिकों के साथ तीन स्थानीय लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रमि अब्देल रहमान ने कहा, 'हिजबुल्लाह के लिए काम करने वाले दो सीरिया के लड़ाके मारे गए। वहीं संगठन के लिए काम करने वाले अन्य सात घायल हुए हैं।' 
विज्ञापन


हालांकि, सीरिया में हुए हमले को लेकर इस्राइली सैनिकों ने कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि संगठन के लिए आए हथियारों के शिपमेंट पर हमला किया गया था। इस्राइल द्वारा किए गए हवाई हमले लगातार सीरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें