फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतें, भुगतान वाली एक हफ्ते की छुट्टियों का एलान

Wed, 20 Oct 2021 08:48 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए देश में भुगतान वाली सप्ताहांत की छुट्टी देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

 
24 घंटे में गई 1028 मरीजों की जान 
रूस में कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले 24 घंटे में 1,028 मरीजों की मौत हो गई, जो कोविड-19 से प्रतिदिन होने वाली मौतों की सबसे अधिक संख्या है। इसे देखते हुए सरकार के मंत्रिमंडल ने सुझाव दिया था कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए एक सप्ताह तक अवकाश घोषित किया जा सकता है। 

रूस में अब तक कोविड-19 से कुल 2,26,353 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो कि अब तक यूरोप में सबसे ज्यादा है। उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने 30 अक्टूबर से शुरू कर एक सप्ताह का अवकाश घोषित करने का सुझाव दिया था क्योंकि 30 अक्टूबर के बाद सात दिन में से चार दिन सरकारी अवकाश है। 
विज्ञापन


पुतिन ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
इस प्रस्ताव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंजूरी दे दी। रोजाना सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि लगातार जारी है। टीकाकरण की धीमी रफ्तार, जनता का ढुलमुल रवैया और पाबंदी लगाने के प्रति सरकार की आनाकानी इसकी प्रमुख वजहें हैं। 

रूस की लगभग 32 प्रतिशत जनता या साढ़े चार करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। हालांकि, रूस ने अगस्त 2020 में ही वैक्सीन को अधिकृत कर दिया था, वह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश था। लेकिन रूस के लोगों ने टीका लगावाने में झिझक दिखाई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें