फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो : पाकिस्तानी सांसद ने जब चिल्लाकर अपने ही प्रधानमंत्री को इंटरनेशनल भिखारी कहा, देखिए फिर क्या हुआ?

Wed, 13 Apr 2022 11:25 AM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

शहबाज ने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेइज्जती करवा दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान की संसद में अपने ही प्रधानमंत्री को सांसद ने भिखारी कहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट फिलहाल खत्म हो गया है। तमाम जद्दोजहद के बाद हुए अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान अपनी सरकार नहीं बचा पाए। शहबाज शरीफ अब देश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। 
विज्ञापन


शहबाज ने पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच, एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया जिसने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की बेइज्जती करवा दी। पाकिस्तानी संसद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें भरी संसद में पाकिस्तान का एक सांसद अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी पार्टी के लोगों को इंटरनेशनल भिखारी बताते हुए नजर आ रहा है। 

जानिए हुआ क्या था?
ये वीडियो सोमवार 11 अप्रैल का है। पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव के अगले दिन विपक्ष ने एकजुट होकर शहबाज शरीफ को संसद में नया प्रधानमंत्री चुना। इसी दौरान इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद फहीम खान ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में वह कहते हैं, 'जी मैं इस वक्त खड़ा हूं एसेंबली के अंदर और मैं आप लोगों को इंटरनेशनल भिखारी दिखाना चाहता हूं।'
विज्ञापन


इसके बाद कैमरा शहबाज शरीफ और उनके पार्टी के नेताओं की तरफ घुमकर फहीम कहते हैं, 'ये है भिखारी... जो खुद भिखारी है। जो कौम को भिखारी कहता है। जो खुद भिखारी होगा।' फिर कैमरे को पीटीआई सांसदों की तरफ दिखाकर कहते हैं, 'हम भिखारी नहीं है। हम खुद्दार कौम हैं। ये खुद्दार लोग बैठे हैं।' इसके बाद फिर से कैमरा शहबाज शरीफ की तरफ घुमाकर चिल्लाकर कहता है, 'ये भिखारी बैठे हैं। ये भिखारी... भिखारी हैं।' 



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पाकिस्तानी सांसद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। ज्योत्सना ने लिखा, ये है पाकिस्तानी संसद। क्या जोक है राष्ट्र का। इंटरनेशनल भिखारी....। फहीम पाकिस्तान के कराची से सांसद हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें