फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venezuela: मादुरो की गिरफ्तारी के समय वेनेजुएला के 24 सुरक्षा अधिकारी मारे गए, कुल आंकड़ा 50 के पार

Wed, 07 Jan 2026 01:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकास

सार

वेनेजुएला की सेना ने एक बयान जारी कर बताया है कि निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के अमेरिका के अभियान में उनके 24 सैन्य अधिकारी मारे गए। इससे पहले रविवार को क्यूबा ने भी कहा कि अभियान में उसके 32 सैनिक मारे गए। 
विज्ञापन
अमेरिका के कब्जे में निकोलस मादुरो और सिलिया फ्लोरेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेनेजुएला की सेना ने बताया है कि शनिवार को अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन में वेनेजुएला के कम से कम 24 सुरक्षा अधिकारी मारे गए। इससे मरने वालों की आधिकारिक संख्या करीब 56 हो गई है। इनमें आम नागरिक और सैन्यकर्मी दोनों शामिल हैं। वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने मंगलवार को कहा कि दर्जनों अधिकारी और नागरिक मारे गए और अभियोजक इन मौतों की जांच करेंगे। साब ने अमेरिकी अभियान को युद्ध अपराध करार दिया। 
विज्ञापन


क्यूबा के 32 सैनिकों की हुई मौत
इससे पहले क्यूबा की सरकार ने रविवार को एलान किया कि अमेरिकी अभियान में वेनेजुएला में काम कर रहे उसके 32 सैनिक और पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। क्यूबा ने कहा कि ये सैनिक वेनेजुएला में काम कर रहे थे। वेनेजुएला की सेना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अमेरिकी हमले में मारे गए सैनिकों की तस्वीरें दिख रही हैं। 

ये भी पढ़ें- John Bolton: मादुरो, भारतीय टैरिफ और नोबेल की चाह; US के पूर्व सुरक्षा सलाहकार ने ट्रंप की नीति पर उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने वेनेजुएला के विशेष सैन्य अभियान को बताया बेहद सफल
शनिवार को अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक विशेष सैन्य अभियान के तहत हमला किया। इस कार्रवाई के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को राजधानी काराकास से पकड़ लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाया गया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि इस ऑपरेशन में अमेरिका की तरफ कोई मौत नहीं हुई, सिर्फ कुछ सैनिक घायल हुए। ट्रंप ने इसे बेहद जटिल लेकिन सफल ऑपरेशन बताया और अमेरिकी सेना की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को अस्थायी रूप से चलाएगा, जब तक वहां सुरक्षित और व्यवस्थित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। उनके मुताबिक, अमेरिका का मकसद वेनेजुएला के लोगों को शांति, न्याय और आजादी दिलाना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें