फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: दक्षिण कोरिया और चीन के राष्ट्रपति ने साथ खींची सेल्फी, जिनपिंग ने ली चुटकी, कहा- फोन में जासूसी...

Tue, 06 Jan 2026 11:16 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने चीन दौरे के दौरान शी जिनपिंग के साथ उस चीनी फोन से सेल्फी ली, जो उन्हें उपहार में मिला था। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दोनों देशों के रिश्तों में नरमी का संकेत बनी। साथ इस दौरान जिनपिंग ने जासूसी पर एक मजाक भी किया। 
विज्ञापन
शी जिनपिंग संग तस्वीर ने खींचा ध्यान - फोटो : X- @Jaemyung_Lee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया और चीन के रिश्तों में आई बर्फ पिघलती नजर आई, जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने चीन दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक अनोखी सेल्फी ली। यह सेल्फी उस चीनी स्मार्टफोन से ली गई, जो उन्हें खुद शी जिनपिंग ने उपहार में दिया था। इस तस्वीर ने कूटनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासा ध्यान खींचा।

विज्ञापन


ली जे म्युंग ने बीजिंग यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे, शी जिनपिंग और दोनों देशों की प्रथम महिलाएं मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। ली ने लिखा कि यह सेल्फी उन्हें ग्योंगजू में उपहार में मिले चीनी फोन से ली गई है। उन्होंने इसे जिंदगी की सबसे खास तस्वीर बताया और कहा कि आगे भी संवाद और सहयोग बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...
विज्ञापन




जासूसी पर मजाक और हल्का माहौल
यह फोन पहले भी सुर्खियों में रहा था। नवंबर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने मजाक में कहा था कि फोन में कहीं बैकडोर तो नहीं है। यह टिप्पणी चीन के राष्ट्रपति की ओर से दुर्लभ हास्य प्रदर्शन मानी गई। ली जे म्युंग ने भी माना कि शी जिनपिंग उम्मीद से कहीं बेहतर मजाक करते हैं। इस हल्के-फुल्के संवाद ने दोनों नेताओं के बीच सहजता को दिखाया।

ये भी पढ़ें- 'सिर्फ ड्रग्स नहीं...इन मामलों पर भी जांच जारी', मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका की अटॉर्नी जनरल का खुलासा
विज्ञापन


जटिल दुनिया में सही विकल्प की अपील
करीब 90 मिनट चली शिखर वार्ता में शी जिनपिंग ने ली जे म्युंग से अपील की कि बदलती और अस्थिर वैश्विक स्थिति में चीन और दक्षिण कोरिया को “सही रणनीतिक फैसले” लेने चाहिए। यह संदेश ऐसे समय आया है, जब एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है और बड़ी शक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज है।

सोशल मीडिया से कूटनीति तक असर
इस सेल्फी को कुछ ही घंटों में हजारों बार साझा किया गया। कई यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियां भी कीं। यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब ली जे म्युंग अपने पूर्ववर्ती के महाभियोग के बाद सत्ता में आए हैं और चीन के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। वर्षों से जमे कूटनीतिक रिश्तों में यह तस्वीर एक नए अध्याय की शुरुआत के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें