फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'ईरान ने हिमाकत की तो सहयोगियों का साथ देगा अमेरिका', विदेश विभाग को आशंका- हानिया की मौत से बढ़ेगा तनाव

Thu, 01 Aug 2024 09:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि 'ईरान की सरकार को लेकर हमारा यही मानना है और हम इसे लेकर पूरी तरह से साफ हैं कि अगर ईरान ने कोई हिमाकत की तो हम अपने सहयोगी देशों की मदद करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।'
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ईरान आतंवाद का सबसे बड़ा निर्यातक है और न सिर्फ पश्चिम एशिया में बल्कि पूरी दुनिया में ईरान द्वारा आतंकवाद फैलाया जा रहा है। अमेरिका के विदेश विभाग ने आरोप लगाया कि तेहरान का रिकॉर्ड रहा है कि वह अपने ही लोगों को दबाने की कोशिश करता है, साथ ही पूरे पश्चिम एशिया के क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए फंडिंग और प्रोत्साहन भी दे रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने ईरान को दी धमकी
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि 'ईरान ने साल 1979 से बार-बार साबित किया है कि वह आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक है न सिर्फ मध्य पूर्व में बल्कि पूरी दुनिया में। ईरान की सरकार को लेकर हमारा यही मानना है और हम इसे लेकर पूरी तरह से साफ हैं कि अगर ईरान ने कोई हिमाकत की तो हम अपने सहयोगी देशों की मदद करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।' अमेरिका ने आशंका जताई है कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ सकता है। दरअसल बीते दिनों हिजबुल्ला पर इस्राइल के गोलन हाइट्स इलाके में हमले का आरोप लगा था। इसके बाद इस्राइल के हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत हो गई थी। उसके एक दिन बाद ही ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई।

हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद बढ़ेगा तनाव
अमेरिका का ताजा बयान ईरान में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ही सामने आया है। उल्लेखनीय है कि ईरान की राजधानी तेहरान में हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई। हमास ने इसका आरोप इस्राइल पर लगाया है। वहीं ईरान ने हानिया की हत्या के बाद इस्राइल पर हमले की धमकी दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमनेई ने इस्माइल हानिया की हत्या के जवाब में इस्राइल पर हमले का आदेश दे दिया है। खोमनेई ने सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की आपात बैठक बुलाई है। बता दें कि ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हानिया ईरान में था और वहीं पर उस पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस्राइल ने न तो हानिया की मौत की जिम्मेदारी ली है और न ही इससे इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें