फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद बाइडन राष्ट्र को संबोधित करेंगे; सेहत को लेकर चल रहीं थी अफवाहें

Wed, 24 Jul 2024 10:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद जो बाइडन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। व्हाइट हाउस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने के बाद बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में बाइडन अपने देशवासियों को अपने फैसले के बारे में बताएंगे और नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी डिप्टी कमला हैरिस का समर्थन करेंगे। बिडेन ने मंगलवार को कहा, 'कल शाम 8 बजे मैं ओवल ऑफिस से राष्ट्र को संबोधित करूंगा कि आगे क्या होने वाला है, तथा मैं अमेरिकी लोगों के लिए काम कैसे पूरा करूंगा।' यह इस महीने दूसरी बार होगा जब बिडेन राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रम्प पर हत्या की असफल कोशिश के एक दिन बाद 14 जुलाई को देश को संबोधित किया था।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे बाइडन
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पहली बार बुधवार को सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए। जो बाइडन की अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा था। दरअसल कोरोना संक्रमण के चलते आइसोलेशन में रहने के दौरान ही बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने का एलान किया था। यही वजह है कि बाइडन की अनुपस्थिति को लेकर अफवाहों का दौर शुरू हो गया था। 

सोशल मीडिया पर चल रहीं थी अफवाहें
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों में कहा जा रहा था कि 81 वर्षीय जो बाइडन की सेहत लगातार खराब हो रही है। कुछ लोगों ने यहां तक दावा कर दिया कि बाइडन की हालत इतनी गंभीर है कि उनका बचना अब मुश्किल है। सोशल मीडिया पर 'जो कहां हैं' ट्रेंड भी करने लगा था। हालांकि अब सार्वजनिक तौर पर बाइडन के दिखाई देने पर इन सभी अफवाहों पर रोक लग गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही जो बाइडन डेलावेयर स्थित अपने घर में आइसोलेशन में थे। बीमार होने के बाद बुधवार को पहली बार जो बाइडन सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। दरअसल बाइडन अपने डेलावेयर स्थित घर से व्हाइट हाउस के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर एयरफोर्स वन विमान में सवार होते हुए जो बाइडन दिखाई दिए। 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा- मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं
इस दौरान बाइडन से पत्रकारों ने उनकी सेहत, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से नाम वापस लेने समेत कई सवाल किए, लेकिन बाइडन ने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ थम्स अप का इशारा कर चले गए। व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद जो बाइडन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। व्हाइट हाउस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। आज दोपहर में ओवल ऑफिस वापस आया और अपनी सुरक्षा टीम के साथ दैनिक बैठकों में हिस्सा लिया। कमांडर इन चीफ के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें