फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: 'सब ठीक हो जाएगा', इस्राइल हमास युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फलस्तीनी राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Wed, 24 Jul 2024 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

फलस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास ने लिखा था कि, 'मुझे आपकी हत्या के प्रयास की खबर मिली है और बाद में मैंने इसकी फुटेज भी देखी है। मुझे आपकी बहुत चिंता हो रही है।' 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बैठक से पहले, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की आपस में चर्चा हुई। दरअसल दोनों नेताओं के बीच पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा में ट्रंप ने महमूद अब्बास से कहा कि 'सब कुछ ठीक हो जाएगा'। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, 'शुक्रवार को नेतन्याहू से मिलने का बेसब्री से इंतजार है, और मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने का और भी अधिक इंतजार है!'
विज्ञापन


फलस्तीनी राष्ट्रपति ने ट्रंप को लिखी चिट्ठी
डोनाल्ड ट्रंप पर बीती 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें ट्रंप बाल-बाल बच गए थे और गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी। ट्रंप पर हमले के बाद अगले दिन 14 जुलाई को फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ट्रंप को एक पत्र लिखा, जिसमें अब्बास ने ट्रंप पर हुए हमले पर चिंता जाहिर की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की गई थी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अब्बास के पत्र को भी साझा किया। इस पत्र में अब्बास ने लिखा था कि, 'मुझे आपकी हत्या के प्रयास की खबर मिली है और बाद में मैंने इसकी फुटेज भी देखी है। मुझे आपकी बहुत चिंता हो रही है।' 

मतभेदों को संचार के माध्यम से हल किया जाना चाहिए
अब्बास ने अपने पत्र में लिखा कि हिंसा को कानून और व्यवस्था की दुनिया में जगह नहीं मिलनी चाहिए। सहिष्णुता और मानव जीवन के महत्व के साथ दूसरे के प्रति सम्मान ही प्रबल होना चाहिए।' अब्बास ने लिखा, 'मतभेदों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ संचार के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।' ट्रंप ने भी इस पत्र का जवाब दिया और अपने जवाब को भी ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया। 
विज्ञापन


ट्रंप ने भी दिया जवाब
ट्रंप ने लिखा कि 'महमूद, बहुत बढ़िया। धन्यवाद। सब ठीक हो जाएगा।' गौरतलब है कि ट्रंप शुक्रवार को फ्लोरिडा में पाम बीच में मार ए लागो में इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करने वाले हैं। ट्रंप ने लिखा कि मेरे पहले कार्यकाल के दौरान, हमने क्षेत्र में शांति और स्थिरता कामय की थी और ऐतिहासिक अब्राहम समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे। हम फिर इस दिशा में कदम उठाएंगे। मैंने हाल के हफ्तों में राष्ट्रपति जेलेंस्की और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ चर्चा में कहा है कि 'मेरा शक्ति के जरिए शांति का एजेंडा दुनिया को दिखाएगा कि भयानक और घातक युद्धों को समाप्त किया जाना चाहिए। लाखों लोग मर रहे हैं और कमला हैरिस किसी भी तरह से इसे रोकने में सक्षम नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें