फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति के घर के ऊपर दिखा 'संदिग्ध विमान', फाइटर जेट ने भरी उड़ान तो टला बड़ा हादसा

Sun, 29 Oct 2023 08:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास के ऊपर शनिवार को एक संदिग्ध विमान देखा गया। जैसे ही राष्ट्रपति के आवास के आसपास संदिग्ध विमान दिखा तो किसी भी खतरे से निपटने के लिए अमेरिका के फाइटर जेट्स ने तुरंत उड़ान भरी लेकिन पता चला कि संदिग्ध विमान एक नागरिक विमान है और गलती से प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया था। बाद में नागरिक विमान सुरक्षित पास के हवाई अड्डे पर उतर गया। यदि थोड़ी और देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


घटना के वक्त घर पर मौजूद थे जो बाइडन
अमेरिका के फॉक्स न्यूज ने यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशन एंथनी गुगलेमी के हवाले से यह जानकारी दी। गुगलेमी ने बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति आवास के पास प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में विमान दाखिल हुआ तो एहतियात के तौर पर तुरंत फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी लेकिन जल्द ही नागरिक विमान प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बाहर निकल गया और सुरक्षित हवाई अड्डे पर उतर गया। घटना के वक्त जो बाइडन घर पर ही मौजूद थे। हालांकि इस घटना से अमेरिकी राष्ट्रपति की मूवमेंट प्रभावित नहीं हुई। फिलहाल अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें