फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: तीन साल का बच्चा पानी में डूब रहा था, मां फोन में गाने सुनने-सेल्फी लेने में थी व्यस्त, अब चलेगा मुकदमा

Tue, 03 Oct 2023 08:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त बच्चा पानी में डूब रहा था, उस वक्त वाटर पार्क में 18 लाइफ गार्ड पार्क में मौजूद थे। एक लाइफ गार्ड ने ही बच्चे को स्वीमिंग पूल से बाहर निकाला, जहां नहाने के दौरान बच्चे की मौत हुई।
विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के टेक्सास में एक तीन साल के बच्चे की वाटर पार्क में नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। वहीं जिस वक्त बच्चा डूब रहा था, उस वक्त बच्चे की मां फोन में मग्न थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस बात की पुष्टि की है। अब महिला के खिलाफ मुकदमा चलेगा। महिला के वकील ने वाटर पार्क के लाइफ गार्ड्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला पर लगाए आरोप
घटना टेक्सास के अल पासो इलाके में स्थित कैंप कोहेन वाटर पार्क की है। महिला जेसिका वीवर (35 वर्षीय) के खिलाफ बच्चे एंथनी लियो मालावे की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी महिला पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि महिला की लापरवाही के चलते ही बच्चा पानी में डूब गया। घटना अगस्त की है। बच्चे की मौत के बाद 30 अगस्त को महिला को उसके गृह नगर इंडियाना से हिरासत में लिया गया। इसके बाद महिला को अल पासो काउंटी जेल में रखा गया। बीती 22 सितंबर को महिला को एक लाख डॉलर के बॉन्ड पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 

बच्चे ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त बच्चा पानी में डूब रहा था, उस वक्त वाटर पार्क में 18 लाइफ गार्ड पार्क में मौजूद थे। एक लाइफ गार्ड ने ही बच्चे को स्वीमिंग पूल से बाहर निकाला, जहां नहाने के दौरान बच्चे की मौत हुई। घटना के वक्त बच्चे ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी और उसकी मां अपने फोन में गाने सुनने और गुनगुनाने में व्यस्त थी। इस दौरान महिला सेल्फी भी ले रही थी और वह बच्चे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें