फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'पाकिस्तान आतंकवाद के भयानक खतरे का सामना कर रहा', सांसदों से बोले डोनाल्ड लू

Thu, 21 Mar 2024 08:41 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों को बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद के भयानक खतरे का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइडन प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने पाकिस्तान में आतंकवाद का खतरा बढ़ने को लेकर चिंता जताई है। वहीं, एक अमेरिका के सांसद ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि भारत से आयातित झींगा बंधुआ मजदूरी पर निर्भर है और यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। 

विज्ञापन


40 साल से संघर्ष जारी
सदन में बुधवार को पाकिस्तानी चुनावों पर सुनवाई हो रही थी। इस दौरान दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों को बताया कि पाकिस्तान आतंकवाद के भयानक खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि अफगानिस्तान के साथ उसकी सीमा से लगे इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 40 साल से संघर्ष जारी है। इसमें पाकिस्तान फंस कर रह गया है।

लू ने कहा, 'अफगानिस्तान में युद्ध खत्म होना हम सभी को पाकिस्तान के साथ उसकी अपनी शर्तों पर संबंध रखने का अवसर देती है और हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' 
विज्ञापन


हमारा अब एक बड़ा लक्ष्य
उन्होंने कहा, 'हमारा अब एक बड़ा लक्ष्य है पाकिस्तानी लोगों की मदद करना क्योंकि वे आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहे हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां लोग आतंकवाद के खतरे से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। मुझे लगता है कि अभी तक किसी भी देश को ऐसे आतंकवाद को नहीं सहना पड़ा है- जैसे पाकिस्तान के लोग सह रहे हैं। कई सदस्यों ने इस पर चर्चा की है।'

अफगानिस्तान से हमले जारी
लू ने कहा कि पिछले तीन सालों में अफगानिस्तान से हमले जारी हैं। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में हमले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा, 'शनिवार को ही एक बड़ा हमला हुआ, जिसमें सात पुलिसकर्मी मारे गए। हम अफगान तालिबान से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि उसकी भूमि का इस्तेमाल आतंकवादियों को बढ़ावा देने के लिए न हो।'
 
भारत से आयातित झींगा बंधुआ मजदूरी पर निर्भर
अमेरिका के सांसद बिल कैसिडी ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) से कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया है कि भारत से आयातित झींगा बंधुआ मजदूरी पर निर्भर है और यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। 
 
भारत से अमेरिका में आयातित झींगे की सुरक्षा पर एक आउटलॉ ओशन प्रोजेक्ट की व्हिसलब्लोअर रिपोर्ट जारी होने के बाद सांसद ने बुधवार को व्यापार प्रतिनिधि से अनुरोध किया। 

उन्होंने कहा, 'भारतीय झींगा बंधुआ मजदूरी पर निर्भर है और इसमें ऐसे एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो अवैध है। यूएसटीआर को यह सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है कि अमेरिकी उपभोक्ताओं को नुकसान न पहुंचे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें