फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अपहृत छात्र को ढूंढने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में भारतीय दूतावास; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Thu, 21 Mar 2024 08:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार सात मार्च को अपने बेटे से बात की थी। इसके बाद से ही अरफात अपने परिवार के संपर्क में नहीं है और उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के क्लीवलैंड में एक 25 वर्षीय भारतीय छात्र को ढूंढने के लिए न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना शुरू किया है। वह छात्र इस महीने की शुरुआत से ही लापता है। हैदराबाद में नाचाराम के निवासी मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


अरफात के परिवार के संपर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास
अरफात के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार सात मार्च को अपने बेटे से बात की थी। इसके बाद से ही अरफात अपने परिवार के संपर्क में नहीं है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "हम अरफात के परिवार और अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

अरफात का हुआ अपहरण
अमेरिका में अरफात के रूममेट ने उनके पिता को बताया कि उन्होंने अरफात के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। 19 मार्च को अरफात के परिवार को एक फोन आया जिसमें संदिग्ध ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है। संदिग्ध ने अरफात को छोड़ने के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग भी की। संदिग्ध ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह अरफात की किडनी बेच देगा। 
विज्ञापन


अरफात के पिता ने बताया, "कल मुझे एक फोन कॉल आया। फोन पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि मेरे बेटे का अपहरण हो गया है और उसने पैसे की मांग की। कॉलर ने पैसे किस तरह से देना है उसका जिक्र नहीं किया। जब हमने अपने बेटे से बात करवाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया।" अरफात के परिवार ने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी चिट्ठी लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें