फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Storm: बर्फीले तूफान से अमेरिका में 14 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, साउथवेस्ट एयरलाइंस में गहराया संकट

Thu, 29 Dec 2022 01:41 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने कहा कि यह सब उस भीषण तूफान के साथ शुरू हुआ। हमने देखा कि सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है और सभी एयरलाइनों को गंभीर रूप से बाधित कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बर्फीले तूफान से लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 14,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक 28 दिसंबर की सुबह 2,500 और उड़ानें रद्द कर दी गईं।

विज्ञापन


सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है
अमेरिकी परिवहन मंत्री पीट बटिगिएग ने बुधवार को कहा कि हजारों रद्द उड़ानें सिस्टम की विफलता है। उन्होंने कहा कि मुझे गलत मत समझिए, यह सब उस भीषण तूफान के साथ शुरू हुआ। हमने देखा कि सर्दियों का मौसम देश को प्रभावित कर रहा है और सभी एयरलाइनों को गंभीर रूप से बाधित कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में देशभर में मौसम संबंधी घटनाओं में कम से कम 60 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने विमान कंपनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उड़ानों को रद्द होना साउथवेस्ट एयरलाइंस सिस्टम की विफलता है।
विज्ञापन


आगे कहा कि एयरलाइन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचाने जरूरत है और उन्हें केवल उड़ानों के लिए ही नहीं बल्कि पर्याप्त मुआवजा प्रदान जाना चाहिए। आगे कहा कि होटल, जमीनी परिवहन, भोजन जैसी चीजें यह एयरलाइंस की जिम्मेदारी है।

क्रिसमस के मौके पर भी परेशान हुए थे हवाई यात्री
इससे पहले क्रिसमस के मौके पर काफी यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे थे। उनकी फ्लाइट या तो रद्द हो गई थी या फिर उनके उड़ानों में देरी थी। अटलांटा, शिकागो, डेनेवर, डेट्रॉयट और न्यूयॉर्क तक एयरपोर्ट्स का बुरा हाल था। बफेलो एयरपोर्ट को बंद रखा गया। गुरुवार से सोमवार की सुबह तक 16,000 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं। बफेलो नियाग्रा सहित कई हवाई अड्डे समय-समय पर बंद रहे।  अमेरिका में इस तूफान से बफेलो क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें