फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michigan Shooting: हाईस्कूल में चार छात्रों की जान लेने वाले आरोपी के माता-पिता पर भी चलेगा हत्या का केस, बेटे को क्रिसमस गिफ्ट में दिलाई थी पिस्तौल

Sat, 04 Dec 2021 07:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन

सार

हत्यारोपित हाईस्कूल का छात्र था, जिसने बीते मंगलवार को मिशिगन हाईस्कूल में गोलीबारी की थी। इस घटना में चार छात्रों की मौत हो गई थी, वहीं एक शिक्षक समेत आठ लोग घायल भी हुए थे। 
 
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मिशिगन हाईस्कूल में हुई गोलीबारी और उसमें चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस आरोपी के माता-पिता की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हाईस्कूल में पढ़ने वाले युवक को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर उसके माता-पिता ने पिस्तौल दिलाई थी, जिसके चलते युवक ने स्कूल में गोलीबारी की और चार छात्र-छात्राओं को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में आठ लोग घायल भी हुए थे। संबंधित मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र के माता-पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पांच मिनट में दागे से 15-20 राउंड फायर 
मिशिगन हाईस्कूल में बीते मंगलवार को हुई इस घटना में युवक ने मजह पांच मिनट में ही 15 से 20 राउंड फायर किए थे। ये गोलीबारी उस समय की गई, जब कक्षाएं चल रही थीं, जिससे चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। वहीं घायल होने वाले आठ घायलों में एक शिक्षक भी शामिल था। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को काबू में लेकर तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की गई थी। 

इस साल 138 स्कूलों में हुई गोलीबारी
आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 2021 में स्कूलों में गोलीबारी और वारदात की घटनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं। पुलिस को अब तक 138 स्कूलों में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई है। इन घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें