सिंगापुर में ओमिक्रॉन के दो और मामले सामने आए हैं। दोनों मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर रहे हैं।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा गंभीर नहीं है। इसपर और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में मंत्रालय ने कहा कि ओमिक्रॉन संस्करण से संक्रमित दो और लोगों ने सिंगापुर से मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा की है। इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। सिंगापुर में पहला मामला 27 नवंबर को आया था। जोहान्सबर्ग से एक शख्स सिंगापुर एयरलाइंस पहुंचा था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया ओमिक्रॉन संस्करण डेल्टा की तुलना में अधिक ताकतवार हो सकता है, लेकिन इसके लक्षण सामान्य है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रॉन को समझने में अभी कुछ हफ्तों का वक्त लग सकता है। अगर यह वैरिएंट ज्यादा खतरनाक होता है तो आने वाले समय में बूस्टर डोज लगाने पर भी विचाार करना होगा।
सरकार ने विदेश यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। विदेश जाने या आने पर यात्रियों को दो दिन पहले तक की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव दिखानी होगी। उसके बाद ही उन्हें यात्रा की अनुमति मिलेगी। बता दें कि सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के 766 नए मामले सामने आए , जबकि 9 लोगों की मौत हो गई।