उनके परिवार ने निधन की सूचना देते हुए कहा, "जनरल पॉवेल जो कि विदेश मंत्री रहने के साथ जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष भी रहे, सोमवार सुबह उनका कोरोना संक्रमण की जटिलताओं से निधन हो गया।
अमेरिका के पहले अश्वेत विदेश मंत्री कॉलिन पॉवेल का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। बताया गया है कि उन्हें पहले ही मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर, जिससे शरीर के संक्रमण से लड़ने की क्षमता खत्म होती है) से पीड़ित पाया गया था। उनके परिवार ने निधन की सूचना देते हुए कहा, "जनरल पॉवेल जो कि विदेश मंत्री रहने के साथ जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष भी रहे, सोमवार सुबह उनका कोरोना संक्रमण की जटिलताओं से निधन हो गया।"
पॉवेल के माता-पिता जमैका से अमेरिका आए थे। वे रोनाल्ड रीगन के राष्ट्रपति रहने के दौरान अमेरिका के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने थे। इसके बाद राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश ने उन्हें जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ का पहला प्रमुख बनाया। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले अश्वेत और सबसे युवा व्यक्ति थे। विदेश मंत्री रहने के दौरान वे इराक पर हमले के बड़े पैरोकार के तौर पर उभरकर सामने आए थे।