फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन: रक्त में थक्के बनने के मामले, इस्तेमाल रोकने की सिफारिश

Tue, 13 Apr 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना रोधी वैक्सीन के इस्तेमाल पर कुछ समय के लिए रोक लगाने की सिफारिश की है। एफडीए ने यह कदम इस वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद रक्त में थक्के बनने के छह मामले सामने आने के बाद उठाया है। बता दें कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड के इस्तेमाल के बाद भी रक्त में असामान्य थक्के बनने के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने खून के थक्के जमने की रिपोर्टों की जांच करने को लेकर जॉनसन एंड जॉनसन के एक खुराक वाले कोविड-19 के टीके लगाने पर अस्थायी रोक की सिफारिश की है।




रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मंगलवार को संयुक्त बयान में कहा कि वह टीकाकरण के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। बयान में कहा गया है कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर में किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।
विज्ञापन

 

दो टीकों पर लागू नहीं होगी अस्थायी रोक
जन टीकाकरण केंद्रों सहित अमेरिकी संघीय वितरण केंद्र जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की खुराक देने को अस्थायी रूप से रोक देंगे और प्रांतों तथा टीकाकरण करने वाले अन्य पक्षों से भी इसका अनुपालन करने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, दो अन्य टीके मॉडर्ना और फाइजर, पर यह अस्थायी रोक लागू नहीं होगी।

टीकाकरण पर सीडीसी की सलाहकार समिति की बुधवार को बैठक होगी, जिसमें मामलों पर चर्चा होगी। साथ ही, एफडीए ने भी खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की जांच शुरू कर दी है।

सीडीसी की प्रधान उप निदेशक डॉ. एनी सुचैट और एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्युएशन एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. पीटर मार्क्स ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रक्रिया पूरी होने तक, हम इस टीके के उपयोग पर अस्थायी रूप से रोक लगाने की सिफारिश कर रहे हैं।

जिन्हें जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगा वो क्या करें?
उन्होंने सुझाव दिया है कि जिन लोगों को जॉनसन एंड जॉनसन का टीका लगवाने के बाद तीन हफ्तों के अंदर सिरदर्द, पेट दर्द, पैरों में दर्द, या जल्दी-जल्दी सांस लेने की समस्या पेश आ रही है, वे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करें।

इस टीके को फरवरी के अंत में एफडीए से आपात उपयोग की अनुमति मिली थी। उल्लेखनीय है कि खून के थक्के जमने के बारे में चिंताएं अब तक सिर्फ एस्ट्राजेनेका टीके पर ही केंद्रित थी, जिसे अमेरिका में इस्तेमाल की अब तक अनुमति नहीं मिली है।

कंपनी के शेयर गिरे
हालांकि, पिछले हफ्ते यूरोपीय नियामकों ने कहा था कि उन्होंने टीके की खुराक और एक बहुत ही दुर्लभ तरह के खून के थक्के के बीच एक संभावित संबंध होने का पता लगाया है, जो कम उम्र के लोगों में प्लेटलेट की कम संख्या के साथ उत्पन्न होते हैं।

उल्लेखनीय है कि जॉनसन एंड जॉनसन और एस्ट्राजेनेका टीके एक ही प्रौद्योगिकी से बने हैं। जॉनसन एंड जॉनसन टीके पर अस्थायी रोक की सिफारिश की घोषणा के बाद इस कंपनी के शेयर तीन प्रतिशत गिर गए।

कंपनी यूरोप में देर से उतारेगी अपनी वैक्सीन
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने कहा है कि वह यूरोप में अपने कोविड-19 रोधी टीके को देरी से उतारेगी। खून का थक्का बनने के मामले में अमेरिका द्वारा जांच कराने की घोषणा के बीच कंपनी ने यह बात अपने एक बयान में कही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें