फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान को मिला अमेरिका का साथ, पीटीआई नेताओं से मिले अमेरिकी राजनयिक

Wed, 08 May 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने विपक्ष के नेता और पीटीआई के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ इस्लामाबाद को अमेरिकी आर्थिक समर्थन जारी रखने सहित द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीटीआई चीफ इमरान खान को अमेरिका का साथ मिला है। दरअसल अमेरिका ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समेत देश के सभी कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में ये बात कही। उन्होंने अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम और पीटीआई नेता उमर अयूब खान सहित पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य नेताओं के बीच एक बैठक की बात भी स्वीकार की। 
विज्ञापन


पीटीआई नेताओं से मिले अमेरिकी राजनयिक
मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने विपक्ष के नेता और पीटीआई के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ इस्लामाबाद को अमेरिकी आर्थिक समर्थन जारी रखने सहित द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हमारा रुख पहले जैसा ही है कि हम पाकिस्तान में चुनाव पर कोई रुख नहीं अपनाते।' मिलर ने राजनीतिक दलों के प्रति निष्पक्षता बनाए रखते हुए बुनियादी मानवाधिकारों को कायम रखने के महत्व पर जोर दिया।

मिलर ने कहा कि इमरान खान की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन हम चाहते हैं कि पाकिस्तान के हर कैदी की सुरक्षा होनी चाहिए। गौरतलब है कि इमरान खान ने अमेरिका पर ही उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया था। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के चलते इमरान खान की सरकार गिर गई थी। पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को राहत देते हुए उन्हें अडियाला जेल में स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी। बुशरा बीबी ने उन्हें निजी जेल से अडियाला जेल में ट्रांसफर करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें