फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'दक्षिण चीन सागर में सेना की क्षमता बढ़ाई जाए', शी से मुलाकात से पहले अमेरिकी सांसदों की बाइडन से अपील

Tue, 14 Nov 2023 11:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र रूप से काम करने की सेना की क्षमता को बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन
Xi Jinping, Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र रूप से काम करने की सेना की क्षमता के पक्ष में खड़े होने की मांग की है। उन्होंने बाइडन से बुधवार को चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान फेंटानिल (मादक पदार्थ) की अवैध तस्करी और अमेरिकी कारोबार के लिए बाध्यकारी माहौल के मुद्दों को उटाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बाइडन से दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र रूप से काम करने की सेना की क्षमता को बढ़ाने की भी मांग की।
विज्ञापन


बाइडन और शी बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में एपेक (एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग) बैठक के दौरान मुलाकात करेंगे। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा, 'मैंने खासकर इजराइल-गाजा संघर्ष के सिलसिले में राष्ट्रपति शी से कहा कि चीन को ईरान को ऐसा कोई भी काम करने से रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे संघर्ष बढ़ने की आशंका हो। इस संकट की स्थिति में चीन को नकारात्मक नहीं, बल्कि सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।'



उन्होंने आगे कहा, 'राष्ट्रपति शी के साथ भेंट के दौरान मैंने सात अक्टूबर (जब हमास ने इजराइल में आम नागरिकों पर हमला किया था) के बारे में बयान जारी करने को लेकर चीन सरकार की आलोचना की थी जिसमें आम नागरिकों की हत्या की निंदा नहीं की गई थी। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन पहले से कड़ा बयान जारी किया।' शूमर ने कहा, 'यदि राष्ट्रपति बाइडन इस बात को लेकर इसी प्रकार दृढ़ रहते हैं कि चीन ईरान और रूस को लेकर स्थिरता लाने वाली भूमिका निभाए, तो मैं समझता हूं कि इससे बड़ा फर्क आएगा।'
विज्ञापन


सीनेट में बहुमत के नेता ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ मुलाकात असली परीक्षा होगी कि वह अमेरिका के साथ वाकई बेहतर संबंध चाहता है या नहीं।सांसद रॉब विट्टमैन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि अमेरिका पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बढ़ते सैन्य आक्रामक रुख को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें