फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'पार्टी की पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं निक्की, हमारे बीच मौलिक वैचारिक मतभेद', रामास्वामी का तंज

Tue, 14 Nov 2023 10:49 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रिपब्लिकन से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में विवेक रामास्वामी और निक्की हेली आमने-सामने हैं। रामास्वामी ने अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली पर कटाक्ष करते हुए कहा, वह पुरानी विचारधारा की समर्थक है। हमारे बीच मौलिक वैचारिक विभाजन है। 
विज्ञापन
विवेक रामास्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले वर्ष अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए तमाम नेता अपनी-अपनी पार्टी में जोर अजमाइश कर रहे हैं। उम्मीदवारी को सुनिश्चित करने के लिए हेली और रामास्वामी के बीच सार्वजनिक बहस हो चुकी है। रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद उम्मीदवारी के लिए दावा ठोकने वाले विवेक रामास्वामी ने कहा, उनका अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली के साथ मौलिक वैचारिक विभाजन है। वह पुरानी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन


भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने कहा, हेली पीढ़ीगत विभाजन के गलत पक्ष पर हैं, जो हमें डिक चेनी युग में वापस ले जा रही है। बेवजह युद्धों में सात ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर बर्बाद कर दिए हैं। मैं सच्चाई के साथ हूं। हम बात करने वाले नेता नहीं चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम छुपकर लोगों को निराश करेंगे। मैं काफी खुला व्यक्ति हूं, लोग इसे पसंद करते हैं।

रामास्वामी ने कहा, मैं राजनीति की दुनिया से नहीं हूं, मैं बाहर से आया हूं। देश में लगातार ब्याज दरें बढ़ रही हैं। यहां तक कि मजदूरी स्थिर हो गई है। मैं लोगों के दर्द को महसूस कर सकता हूं। अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए रामास्वामी ने कहा, हमें ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ानी होगी। साथ ही श्रम और आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करना होगा। लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने के बजाए काम दिया जाए। मैं आपको बता सकता हूं, शून्य-आधारित बजटिंग ही आगे बढ़ने का रास्ता है।आप खुद से ही पूछे कि क्या जरूरी है।
विज्ञापन


दो भारतीय अमेरिकियों ने चौथी प्राथमिक रिपब्लिकन पार्टी बहस के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, जिसका पूर्व राष्ट्रपति और अग्रणी डोनाल्ड ट्रम्प ने बहिष्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें