फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: 'पांच दिन के लिए रुकेगा इस्राइल-हमास संघर्ष, गाजा से मुक्त कराए जाएंगे बंधक', US का दावा

Tue, 21 Nov 2023 08:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/यरूशलम

सार

Israel-Hamas War: अमेरिका ने गाजा में पांच दिनों के युद्ध विराम के बदले में दर्जनों बंधकों को रिहा करने के लिए इस्राइल और हमास के बीच एक समझौता किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह दावा किया है। 
विज्ञापन
गाजा युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने गाजा में पांच दिनों के युद्ध विराम के बदले में दर्जनों बंधकों को रिहा करने के लिए इस्राइल और हमास के बीच एक समझौता किया है। वार्ता की जानकारी रखने वाले एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी और दो मौजूदा अधिकारियों ने यह दावा किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सैनिकों से कहा, 'हम बंधकों की वापसी के मामले में प्रगति कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी खबर सामने आएगी।' सात अक्तूबर के हमलों के दौरान हमास ने सैकड़ों इस्राइली लोगों को बंधक बना लिया था और उन्हें गाजा ले गए थे। इन बंधक बनाए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। 

इससे पहले, मध्यस्थों ने भी कहा कि संघर्ष विराम समझौता करीब नजर आ रहा है। हमास नेता और प्रमुख मध्यस्थ कतर ने कहा है कि इस्राइल के साथ संघर्ष विराम समझौता करीब है। इस बीच, नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि युद्ध मंत्रिमंडल, सुरक्षा कैबिनेट और सरकार बंधक बनाए गए हमारे लोगों की रिहाई के संबंध में बैठक करेंगे। अस्थायी समझौते में बंधकों और फलस्तीनी कैदियों के आदान-प्रदान के साथ-साथ पांच दिवसीय संघर्ष विराम शामिल होगा।

नेतन्याहू ने कहा, 'हम सुरक्षा बहाल करना चाहते हैं। हम अपना काम करना जारी रखेंगे और (देश के) दक्षिण व उत्तर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।' इस्राइली प्रधानमंत्री ने सैनिकों से कहा, 'मैं आपको सलाम करता हूं और आपको बताना चाहता हूं कि हम जीत तक जंग जारी रखेंगे।' 'एएफपी' ने हमास के हवाले से बताया कि समझौते में गाजा पट्टी में जमीन पर पूर्ण संघर्ष विराम और उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर फलस्तीनी क्षेत्र पर इस्राइल के हवाई हमलों को बंद करना शामिल है। 
विज्ञापन

इस्राइल की ओर से जवाबी कार्रवाई शुरू होने के बाद से 12,700 से ज्यादा फलस्तीनी लोग मारे जा चुके हैं। इनमें दो-तिहाई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। वहीं, करीब 400 लोग लापता हैं। हमास के हमलों में करीब 1200 इस्राइली लोग मारे गए हैं और करीब 250 लोगों को बंदी बनाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें