फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: अमेरिका व ब्रिटेन ने नागरिकों को किया अलर्ट, काबुल के होटलों को तुरंत छोड़ें, आसपास भी न रहें

Mon, 11 Oct 2021 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

नागरिकों को काबुल के होटलों से दूर रहने को कहा गया है। यह चेतावनी खास तौर पर काबुल के सेरेना होटल के लिए है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में फंसे विदेशी नागरिकों को अमेरिका और ब्रिटेन ने अलर्ट किया है। दोनों देशों ने कहा है कि अगर नागरिक काबुल शहर के होटलों में हैं या इसके आसपास भी हैं तो तत्काल वहां से दूसरे स्थान पर चले जाएं। यह चेतावनी खास तौर पर काबुल के सेरेना होटल के लिए जारी की गई है। 

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से यह चेतावनी सुरक्षा कराणों से जारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को काबुल के होटलों के आसपास बड़े हमले के इनपुट मिले हैं।

यात्रा न करने की सलाह
इसके अलावा अमेरिका ने अफगानिस्तान की यात्रा न करने की सलाह नागरिकों को दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगर आप यात्रा करते भी हैं तो काबुल के होटलों में न ठहरें वहां सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन की ओर से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पिछले सप्ताह ही कुंदुज प्रांत की एक मस्जिद पर बम धमाका किया गया था। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें