फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : टीएस तिरुमूर्ति ने कहा- नए कोरोना टीकों के साथ देश में बढ़ाई जाएगी उत्पादन क्षमता, कच्चे माल की आपूर्ति शृंखलाएं रहनी चाहिए खुली

Sun, 10 Oct 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा, भारत ने दुनियाभर के देशों को मेडिकल संबंधी सहायता और बाद में टीके उपलब्ध करवाए हैं। तिरुमूर्ति ने कहा, हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब कोरोना संकट खत्म होता नहीं दिख रहा।
 
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति, यूएन में स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने संयुक्त राष्ट्र को बताया है कि नए देसी टीके आने के साथ ही देश में उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही जोर दिया कि कच्चे माल की आपूर्ति शृंखलाएं खुली रहनी चाहिए ताकि दुनिया के हर कोने तक टीके पहुंच सकें।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने शुक्रवार को कहा, भारत ने दुनियाभर के देशों को मेडिकल संबंधी सहायता और बाद में टीके उपलब्ध करवाए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2030 के एजेंडा की दिशा में ‘संकट, रिकवरी में तेजी और लचीलापन' विषय पर दूसरी समिति की आम चर्चा में तिरुमूर्ति ने कहा, हम ऐसे समय मिल रहे हैं, जब कोरोना संकट खत्म होता नहीं दिख रहा।

कच्चे माल की वैश्विक आपूर्ति शृंखलाएं खुली रखने पर दिया जोर
लेकिन टीकों ने उम्मीद बनाई है कि हम परिस्थितियों को बदल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, जैसा हमारे पीएम नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि हम महामारी के खात्मे के लिए अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए कच्चे माल की आपूर्ति शृंखलाओं को खुला रखना होगा। 
विज्ञापन


गरीब देशों पर प्रतिकूल प्रभाव
तिरुमूर्ति ने महासभा में कहा, वैश्विक महामारी के कारण आई बाधा ने निम्न आय वाले देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने महामारी के खिलाफ देरी से कदम उठाए लेकिन आखिरकार मिलकर समन्वय से काम शुरू किया। भारत का वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत हमें बेहतर भविष्य के निर्माण का रास्ता दिखाएगा। तिरुमूर्ति ने बताया, भारत में व्यापक टीकाकरण में उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म कोविन ने बड़ी मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें