बांग्लादेश में हिंसा के दौरान 560 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जुलाई में आरक्षण को बदलने की मांग को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। वहीं इस प्रदर्शन के सरकार विरोधी प्रदर्शन के रूप में तब्दील होने के बाद भी जमकर हिंसा की गई है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम बहुत जल्द बांग्लादेश में प्रदर्शनों के दौरान हुई हत्याओं की जांच करने पहुंचेगी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया अकाउंट से की पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क से बुधवार को फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एक टीम जल्द बांग्लादेश आएगी।
विज्ञापन
हसीना के इस्तीफा के बाद हुई हिंसा
जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम पिछले सप्ताह शेख हसीना के इस्तीफे से पहले और उसके बाद प्रदर्शनकारियों की हत्याओं की जांच करने के लिए जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश में पिछले सप्ताह अराजकता की स्थिति तब पैदा हो गई थी जब प्रधानमंत्री हसीना ने इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया और भारत पहुंच गईं। इससे पहले, सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक पखवाड़े में 500 से अधिक लोग मारे गए थे।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने अपने एक्स हैंडल पर घोषणा की, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने बुधवार को उन्हें फोन किया है। इस दौरान वोल्कर टर्क ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही [हत्याओं] की जांच करने के लिए देश का दौरा करेगी।
विज्ञापन
'हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता'
वहीं 8 अगस्त को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले मोहम्मद यूनुस ने एक्स पर एक कनेक्टिंग पोस्ट में कहा: संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रमुख ने कहा कि छात्र क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या की जांच के लिए बहुत जल्द संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जांच शुरू की जाएगी। मानवाधिकार उनके प्रशासन की आधारशिला होगी और हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मोहम्मद यूनुस ने एंटोनियो गुटेरेस को दिया धन्यवाद
मोहम्मद यूनुस ने दूसरे पोस्ट में कहा, कि वो लंबे समय से अपने दोस्त और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को बांग्लादेश के छात्रों की क्रांति का समर्थन करने और छात्र प्रदर्शनकारियों की अभूतपूर्व और विनाशकारी हत्याओं के दौरान उनके अधिकारों की वकालत करने के लिए धन्यवाद दिया।