फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा- अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरे से निपटने को विश्व अपनाए हर उपाय

Thu, 09 Sep 2021 03:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र

सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि अफगानिस्तान का कभी भी फिर से दूसरों देशों पर आतंकी हमले के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल न हो।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी खतरे से निपटने के लिए पूरी दुनिया से हर कदम उठाने का आह्वान किया है। साथ ही तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार की घोषणा के एक दिन बाद गुटेरस ने युद्ध ग्रस्त देश में समावेशी सरकार के लिए उसकी मदद करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


गुटेरस ने कहा, अफगानिस्तान का कभी भी फिर से दूसरों देशों पर आतंकी हमले के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल न हो। उन्होंने सुरक्षा परिषद और विश्व बिरादरी से इस पर एक स्वर में बात करने और मिलकर काम करने का आह्वान किया। तालिबान के रवैये को देखते हुए गुटेरस ने कहा कि वहां नागरिकों के मौलिक मानवाधिकार का सम्मान सुनिश्चित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें