फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील: गुटेरस ने कहा- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उत्सर्जन कम करें, आगे बुरा दौर

Fri, 17 Sep 2021 01:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जिनेवा।

सार

यूएन प्रमुख ने कहा, जब तक ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में तुरंत बड़े पैमाने पर कटौती नहीं होगी, तब तक हम वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने में सक्षम नहीं होंगे।
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बृहस्पतिवार को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में ‘त्वरित और बड़े पैमाने पर’ कटौती करने की अपील की है ताकि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी और जलवायु आपदा से बचा जा सके।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अगले हफ्ते होने वाली वार्षिक बैठक से पहले एंतोनियो गुटेरस ने सरकारों को आगाह किया कि अनुमान की तुलना में जलवायु परिवर्तन ज्यादा तेजी से हो रहा है।

गुटेरस ने कहा कि जीवाश्म ईंधनों से होने वाला ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन विश्व में काफी बढ़ गया है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यूएन की मदद से तैयार रिपोर्ट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका में इडा चक्रवात से लेकर पश्चिमी यूरोप में बाढ़ और प्रशांत महासागर के उत्तर-पश्चिम में खतरनाक लू से पता चलता है कि जलवायु से जुड़ी आपदाओं से कोई भी देश सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ये बदलाव सबसे बुरे दौर की शुरुआत भर हैं। उन्होंने सरकारों से अपील की कि 2015 के पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को पूरा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें