फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: काबुल पर एक साथ कई रॉकेट दागे गए, पावर स्टेशन को बनाया गया निशाना, आईएसआईएस-के पर शक

Fri, 17 Sep 2021 12:50 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि चमतलाह इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को निशाना बनाया गया था, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार शाम एक साथ कई रॉकेट दागे गए। यह रॉकेट काबुल में स्थित एक पावर स्टेशन के पास दागे गए हैं। रूसी न्यूज एजेंसी की लाइव रिपोर्ट के मुताबिक, एक पॉवर प्लान्ट को निशाना बनाए जाने की कोशिश की गई थी, लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि चमतलाह इलेक्ट्रिक सब स्टेशन को निशाना बनाया गया था, लेकिन हमलावरों का निशाना चूक गया। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस पॉवर प्लान्ट को निशाना क्यों बनाया गया। तालिबान के कुछ लोग घटना के बाद यहां पहुंचे। पूर्व पुलिस अफसरों को भी स्पॉट पर बुलाया गया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि हमलावर शहर की इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद करके शायद किसी दूसरी जगह हमला करना चाहते थे।

आईएसआईएस-खुरासान पर शक

विज्ञापन

रॉकेट हमले का शक आईएसआईएस-खुरासान ग्रुप पर जताया जा रहा है। इसी आतंकी संगठन ने 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर हमला किया था। इसमें 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 170 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। यह हमला ऐसे समय में हुआ था जब अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से बाहर निकल रही थी। इस हमले के खिलाफ अमेरिका ने भी आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमले किए थे, जिसमें कुछ आतंकी मारे गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें