फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन का एलान: सभी देशों को कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध की लाल सूची से हटाया 

Fri, 29 Oct 2021 05:19 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, लंदन

सार

ब्रिटेन ने साफ किया है कि कोविड वैरिएंट के खतरों के मामलों के मद्देनजर हर तीन सप्ताह में लाल सूची की समीक्षा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
ब्रिटेन में कोरोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन सोमवार से बाकी सात देशों को अपनी कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध की लाल सूची से हटा देगा। हालांकि इसकी हर तीन सप्ताह में समीक्षा की जाएगी और उभरते कोविड वैरिएंट के खतरों पर नजरी रखी जाएगी। ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की।

विज्ञापन


इन सात देशों को भी सूची से हटाया
सरकार ने कहा है कि सोमवार को सुबह 4 बजे से ब्रिटेन के कोविड-19 यात्रा प्रतिबंध लाल सूची में शेष सात देशों कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, हैती, पनामा, पेरू और वेनेजुएला को हटा दिया जाएगा। हालांकि अभी लाल सूची को खत्म नहीं किया गया है और कोविड वैरिएंट के खतरों के मामलों के मद्देनजर हर तीन सप्ताह में इसकी समीक्षा की जाएगी। 

परिवहन सचिव बोले, सही दिशा में उठाया गया कदम 
परिवहन विभाग ने कहा कि डेल्टा अब दुनिया भर के अधिकांश देशों में प्रमुख कोविड वैरिएंट है, जिसका अर्थ है कि ज्ञात वैरिएंट के यूके में प्रवेश करने का जोखिम कम हो गया है। ब्रिटेन के परिवहन सचिव ग्रांट शाप्स ने कहा कि यात्रियों, व्यवसायों और ट्रैवल सेक्टर के लिए ये अच्छी खबर है और सही दिशा में उठाया गया एक और कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चाहे परिवार के सदस्यों को फिर से मिलाना हो या व्यवसायों के लिए व्यापार करना आसान बनाना हो, देश और विदेश दोनों जगह वैक्सीन की सफलता ने हमें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है। हालांकि, हमें आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए और कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए और अगर जरूरी हो तो कड़ी मेहनत से हासिल इस स्थिति की रक्षा करना चाहिए।  

भारत के साथ हुआ था विवाद 
इस महीने की शुरुआत में भारत और ब्रिटेन के बीच पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए यात्रा नियमों में ढील दी गई थी। कोविशील्ड टीकाकरण वाले भारतीयों को ब्रिटेन में प्रवेश पर क्वारंटीन की शर्त हटा ली गई थी। इसे लेकर खासा विवाद हुआ था और भारत ने भी ब्रिटिश यात्रियों के लिए इसी तरह की शर्त लगा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें