फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: अब विपक्ष और धर्मार्थ संस्थाओं के निशाने पर आईं ब्रेवरमैन, बेघरों पर की थी विवादित टिप्पणी

Mon, 06 Nov 2023 09:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: भारतीय मूल की मंत्री ब्रेवरमैन ने साप्ताहांत में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि बेघरों के कब्जा किए गए टेंटों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि वे निवासियों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएल ब्रेवरमैन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन विपक्ष और धर्मार्थ संस्थाओं के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, ब्रेवरमैन ने देश की सड़कों पर टेंट में सो रहे कुछ बेघर लोगों पर निशाना साधते हुए कहा थि कि वह भी जीवनशैली का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि, उनकी अपनी ही पार्टी के सहयोगियों ने उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग कर दिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, भारतीय मूल की मंत्री ब्रेवरमैन ने साप्ताहांत में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि लोगों द्वारा कथित तौर पर बेघरों के कब्जा किए गए टेंटों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि वे निवासियों के लिए परेशानी की वजह बन रहे हैं। विपक्षी लेबर पार्टी ने उनकी भाषा को घृषित करार दिया है।

ब्रेवरमैन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'ब्रिटेन के लोग दया करने वाले हैं। हम हमेशा उन लोगों का समर्थन करना जारी रखेंगे, जो वास्तव में बेघर हैं। लेकिन, हम उन लोगों को अपनी सड़कों पर टेंटों की पक्तियों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति नहीं दे सकते, जो जीवनशैली की पसंद के रूप में सड़कों पर सो रहे हैं, जिनमें कई विदेश से आए हैं।'

उन्होंने कहा, 'अगर हम इसे रोकने के लिए कदम नहीं उठाते हैं, ब्रिटेन के शहर सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स जैसे अमेरिका का स्थानों के रास्ते पर चले जाएंगे, जहां कमजोर नीतियों ने अपराध, मादक पदार्थों के सेवल और गंदगी का विस्फोट है। ब्रिटेन में किसी को भी हमारी सड़कों पर टेंट में नहीं रहना चाहिए।'
विज्ञापन

मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने उन लोगों के लिए विकल्प रखे हैं, जो असभ्य तरीके से नहीं सोना चाहते हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि नशील दवाओं और शराब की लत वाले लोगों के लिए उपचार सहित रैपराउंड समर्थन को मजबूत किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें