फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suella Braverman: सुएला ब्रेवरमैन बनीं ब्रिटेन की गृहमंत्री, प्रधानमंत्री लिज ट्रस की कैबिनेट में मिली जगह

Wed, 07 Sep 2022 02:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर रही थीं। अब लिज ट्रस ने भी उनको नई सरकार की शीर्ष टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : www.gov.uk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने पद संभालने के बाद वादा किया कि वह देश को मंदी, ऊर्जा संकट, मुद्रास्फीति जैसे तूफानों से बाहर निकालेंगी। अपने इस वादे को पूरा करने के लिए वह तुरंत ही अपनी कैबिनेट के गठन में जुट गईं। लिज ने अपनी कैबिनेट में भारत के गोवा मूल की सुएला ब्रेवरमैन को शामिल कर उन्हें गृह मंत्री का पद सौंपा है। सुएला अब तक अटार्नी जनरल थीं। 

विज्ञापन


कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने मंगलवार को बैरिस्टर (अधिवक्ता/वकील) सुएला ब्रेवरमैन को गृहमंत्री नियुक्त करने के अलावा अपनी कैबिनेट में पूर्व में शिक्षा मंत्री रहे जेम्स क्लेवरली को अब विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया है। बेन वालेस को रक्षा मंत्री बरकरार रखा है। विंडी मोर्टन को चीफ व्हिप बना दिया गया है। क्वासी क्वारटेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। थेरेसे कॉफे स्वास्थ्य मंत्री और उपप्रधानमंत्री भी हैं।

कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन, पहले भी ब्रिटेन सरकार में थीं कार्यरत
सुएला ब्रिटेन सरकार में पहले भी कई पदों पर काम कर चुकी हैं। 42 वर्षीय सुएला ब्रेवरमैन बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार में अटॉर्नी जनरल के पद पर काम कर रही थीं। अब लिज ट्रस ने भी उनको नई सरकार की शीर्ष टीम में शामिल किया है। ब्रेवरमैन के अलावा भारतीय मूल की प्रीति पटेल पर भी बड़े पद को लेकर फैसला किया जाना है।
विज्ञापन


ब्रिटेन का गृहमंत्री नियुक्त किए जाने के करीब पांच घंटे पहले सुएला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के माध्यम से लिज ट्रस को कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुने जाने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिज ट्रस और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की फोटो भी शेयर की थी। 

ब्रेवरमैन ने जुलाई में अपने एक राजनीतिक अभियान के लॉन्च वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था कि वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। उन्हें यहां आशा दिखाई दी थी।उन्हें यहां सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया है। मुझे लगता है कि मेरी पृष्ठभूमि वास्तव में राजनीति के प्रति मेरे दृष्टिकोण से सूचित है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री प्राप्त की
सुएला ब्रेवरमैन ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में डिग्री प्राप्त की है। सुएला ने 2018 में रायल ब्रेवरमैन से शादी की। ब्रेवरमैन बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखती हैं। सुएला नियमित रूप से लंदन बौद्ध केंद्र में जातीं हैं और उन्होंने भगवान बुद्ध के कथनों के धम्मपद ग्रंथ पर संसद में पद की शपथ ली।

सुएला ब्रेवरमैन इससे पहले कई बार लिज ट्रस की जमकर प्रशंसा की थी। चुनाव परिणाम आने से पहले सुएला ने एक बयान में कहा कि लिज ट्रस अब पीएम बनने के लिए तैयार हैं। वो काफी अनुभवी हैं। देश में विकास तेजी होगा। हम स्थिरता को तत्काल तेजी से दूर करेंगे।
विज्ञापन


 बाइडन ने फोन कर दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लिज ट्रस को फोन किया और उन्हें ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें