विपक्ष का कहना है कि रीव्स को महीनों पहले देश की वित्तीय स्थिति के बारे में पता चल गया होगा और वह अब अलोकप्रिय घोषणाओं के बारे में योजना बना रही होंगी। पीएम कीर स्टार्मर लोगों को यह बताना चाहते हैं कि चीजें जितनी हमने कभी कल्पना की थी उससे भी बदतर है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने नागरिकों को एक चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में आम जन-जीवन बेहतर होने से पहले बदतर हो जाएगा। चार जुलाई को स्टार्मर की लेबर पार्टी ने शानदार जीत के साथ सत्ता में आई। उन्होंने बताया कि उन्हें आर्थिक के साथ सामाजिक ब्लैक होल भी विरासत में मिला है।
विज्ञापन
पीएम स्टार्मर ने कहा, "हमें आर्थिक ब्लैकहोल के साथ सामाजिक ब्लैक होल भी विरासत में मिला है। इसलिए हमें कार्रवाई करनी होगी और चीजों को अलग तरीके से करना होगा। यह कितना कठिन होगा, ईमानदारी से कहूं तो यहां जीवन बेहतर होने से पहले बदतर हो जाएगा।" वित्त मंत्री रशेल रीव्स ने हाल ही में पहले बजट के दौरान खर्च में कटौती और टैक्स में वृद्धि को लेकर कठिन निर्णय की चेतावनी दी थी। लेबर पार्टी की चुनावी जीत के बाद से ही रीव्सने लगातार पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी पर 29 बिलियन डॉलर का ब्लैक होल छोड़ने का आरोप लगाया।
विपक्ष का कहना है कि रीव्स को महीनों पहले देश की वित्तीय स्थिति के बारे में पता चल गया होगा और वह अब अलोकप्रिय घोषणाओं के बारे में योजना बना रही होंगी। पीएम कीर स्टार्मर लोगों को यह बताना चाहते हैं कि चीजें जितनी हमने कभी कल्पना की थी उससे भी बदतर है। उन्होंने आगे कहा, "पिछले हफ्ते हमें 29 बिलियन डॉलर का ब्लैक होल मिला और हम यह किसी को कहने नहीं देना चाहते हैं कि यह कोई राजनीतिक खेल है।"
विज्ञापन
बीआरओ (ऑफिस फॉर बजट रिस्पॉन्सिबिलिटी) को इसके बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर ऐसा कहा। उन्हें नहीं मालूम क्योंकि पिछली सरकार ने इसे छुपाया था। पीएम स्टार्मर हाल ही में सामूहिक चाकूबाजी से भड़के दंगों पर भी बात करेंगे, जिसमें टेलर स्विफ्ट थीम पर आधारित डांस क्लास में छह से नौ साल की उम्र की तीन युवा लड़कियों की मौत हो गई थी।