फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: सेहत को लेकर अफवाहों के बीच अस्पताल से केट मिडलटन के मेडिकल रिकॉर्ड चुराने की कोशिश, जांच के आदेश

Wed, 20 Mar 2024 10:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केट मिडलटन के मेडिकल रिकॉर्ड चुराने के आरोप में अस्पताल के कर्मचारी पर ही आरोप लगे हैं। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने केनसिंग्टन पैलेस को इसकी जानकारी दी और उन्हें सुनिश्चित किया कि इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन - फोटो : twitter.com/KensingtonRoyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन की सेहत को लेकर अफवाहों का दौर चल रहा है। इन अफवाहों के बीच खबर आई है कि जिस अस्पताल में केट की बीते दिनों सर्जरी हुई, उसमें से केट के मेडिकल रिकॉर्ड चुराने की कोशिश की गई। मामला ब्रिटिश राजघराने से जुड़ा होने के कारण घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि सर्जरी के बाद से केट मिडलटन सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दी हैं। हाल ही में मीडिया में उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पति के साथ दिखाई दी हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारी पर ही मेडिकल रिकॉर्ड चोरी के आरोप
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केट मिडलटन के मेडिकल रिकॉर्ड चुराने के आरोप में अस्पताल के कर्मचारी पर ही आरोप लगे हैं। घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने केनसिंग्टन पैलेस को इसकी जानकारी दी और उन्हें सुनिश्चित किया कि इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। ब्रिटिश राजघराने के सदस्यों का इलाज लंदन के इसी अस्पताल में किया जाता है। यही वजह है कि मेडिकल रिकॉर्ड की चोरी की कोशिश के खुलासे से अस्पताल की छवि को बड़ा झटका लगा है। 

जांच कर रहीं जांच एजेंसियां
ब्रिटेन की डाटा प्रोटेक्शन एंड प्राइवेसी अथॉरिटी ने भी घटना की पुष्टि की है और बताया है कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है। अथॉरिटी ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से केट मिडलटन की सेहत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल जनवरी में केट की सर्जरी हुई थी और उसके बाद से ही वह सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखी हैं। शाही महल के कई कर्मचारियों ने भी दावा किया कि उन्होंने कई दिनों से केट मिडलटन को नहीं देखा। हालांकि अब ब्रिटिश मीडिया में केट मिडलटन की ताजा तस्वीर सामने आई है, जिसमें केट अपने पति प्रिंस विलियम के साथ लंदन की एक शॉप से खरीददारी करती दिखाई दीं। इससे केट की सेहत को लेकर चल रहीं अफवाहों पर कुछ रोक लगी है। 
विज्ञापन


केट की तस्वीर पर हुआ था विवाद
केट की सेहत को लेकर चर्चा तब शुरू हुई, जब मदर्स डे को मौके पर केनसिंग्टन पैलेस द्वारा केट की एक तस्वीर साझा की गई, लेकिन उस तस्वरी से कांट-छांट की गई थी। विवाद बढ़ने पर बाद में खुद शाही परिवार की तरफ से तस्वीर में कांट-छांट की बात स्वीकार की गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें