डिजिटल शिक्षा व ऑनलाइन पढ़ाई में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2020 के ग्लोबल टीचर प्राइज के विजेता रंजीत सिंह डिसाले ने एक समान पहुंच उपलब्ध कराने की अपील की है।
महामारी के दौर में डिजिटल शिक्षा व ऑनलाइन पढ़ाई में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2020 के ग्लोबल टीचर प्राइज के विजेता रंजीत सिंह डिसाले ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के नाम एक खुला पत्र लिखा है।
विज्ञापन
प्रौद्योगिकी व डिजिटल कौशल प्रशिक्षण के लिए एक समान पहुंच उपलब्ध कराने की अपील की
पत्र में बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रौद्योगिकी व डिजिटल कौशल प्रशिक्षण के लिए एक समान पहुंच उपलब्ध कराने की अपील की है। साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वित्तपोषण की प्राथमिकता पर बल दिया गया है।