फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate Crime: हिंदू विरोधी घृणा अपराधों के खिलाफ प्रस्ताव, ब्रिटिश भारतीय राजनेता क्रुपेश हिरानी ने उठाई आवाज

Sat, 04 Nov 2023 07:35 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में घृणा अपराध बढ़ने से चिंतित भारतीय मूल के राजनेता ने विधानसभा में अहम प्रस्ताव पेश किया है। ब्रिटिश भारतीय राजनेता क्रुपेश हिरानी ने कहा, हिंदू विरोधी घृणा अपराधों के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का मकसद मेट्रोपॉलिटन पुलिस को जवाबदेह ठहराना है।
विज्ञापन
हेट क्राइम के खिलाफ ब्रिटेन में भारतीय-ब्रिटिश क्रुपेश हिरानी का प्रस्ताव (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में घृणा अपराध के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। ब्रिटिश-भारतीय सदस्य क्रुपेश हिरानी ने विधानसभा में इसी सप्ताह एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें मेट्रोपॉलिटन पुलिस से हिंदू विरोधी घृणा की बढ़ती घटनाओं से निपटने में सख्ती की अपील की गई है। हिरानी के प्रस्ताव के अनुसार, हिंदू विरोधी घृणा अपराधों को धर्म के आधार पर होने वाले अपराध की श्रेणी में शामिल करने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल 161 घृणा अपराध, इस साल 291 मामले
क्रुपेश हिरानी ने "हिंदूफोबिया" के उदाहरणों को उजागर करने का प्रयास किया। उन्होंने लंदनवासियों को प्रभावित करने वाले मुद्दों से संबंधित सभा- ग्रेटर लंदन अथॉरिटी के मेयर के रूप में सभा को संबोधित किया। उनका प्रस्ताव गुरुवार को पेश किया गया। बता दें कि ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2022-23 में हिंदुओं के खिलाफ 291 घृणा अपराध हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। पिछले साल 161 घृणा अपराध दर्ज किए गए थे।

घृणा अपराधों में चिंताजनक वृद्धि
सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में क्रुपेश हिरानी ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस से स्थानीय हिंदू समुदायों के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने लक्षित घृणा अपराधों की रिपोर्ट करने में हिंदुओं के बीच विश्वास को प्रोत्साहित करने की अपील की। हिरानी ने कहा, "हिंदूफोबिया के लिए लंदन और उसके बाहर बिल्कुल भी जगह नहीं है। दुख की बात है कि पिछले साल हमारे समुदाय में घृणा अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हुई है।" 
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस को जवाबदेह ठहराने का समर्थन
उन्होंने कहा, हिंदू धार्मिक रूप से प्रेरित घृणा अपराध का सामना करने वाला दूसरा सबसे संवेदनशील समूह है, लेकिन यह पुलिस डेटा में नहीं देखा गया है। इससे पता चलता है कि पुलिस को सबसे पहले, इसे बेहतर तरीके से रिकॉर्ड करना चाहिए और दूसरा, इस पर बेहतर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। हिरानी ने कहा, "वे खुश हैं कि लंदन असेंबली मेट्रोपॉलिटन पुलिस को जवाबदेह ठहराने का समर्थन करती है ताकि पुलिस हमारे समुदाय द्वारा उन पर विश्वास कायम कर सकें।"

हिंदू घृणा अपराधों की रिपोर्ट करने में आत्मविश्वास
हिरानी ने इंग्लैंड और वेल्स के अपराध सर्वेक्षण का हवाला दिया, जो दर्शाता है कि धार्मिक रूप से प्रेरित घृणा अपराध का शिकार होने वाला हिंदू दूसरा सबसे संवेदनशील धर्म है। उनके प्रस्ताव में लिखा है, "यह सभा हिंदू घृणा अपराधों की रिपोर्ट करने में आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा (एमपीएस) से स्थानीय हिंदू समुदायों के साथ काम करने का आह्वान करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें