फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamas Chief Haniyeh: आतंकियों के आका हानियेह के गाजा वाले घर पर मिसाइल हमला, इस्राइली सेना की बड़ी कार्रवाई

Sat, 04 Nov 2023 05:16 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

आतंकी संगठन- हमास के राजनीतिक प्रमुख हानियेह के गाजा वाले घर पर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है। इस्राइली सेना ने युद्ध के 29वें दिन बड़ी कार्रवाई के दौरान आतंकियों के आका हानियेह के घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन
Hamas leader Ismail Haniyeh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के युद्ध को एक महीना पूरा होने वाला है। हमास के अंधाधुंध रॉकेट हमलों के बाद इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के जवान हमास के आतंकि ठिकानों को नेस्तनाबूंद करने के मिशन पर हैं। गाजा पट्टी में घुस चुकी इस्राइली सेना ने शनिवार को हमास के राजनीतिक प्रमुख हानियेह के घर पर मिसाइल हमला किया। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल ने गाजा में हमास प्रमुख हानियेह के घर पर मिसाइल दागी है।
विज्ञापन

 
चार साल से हानियेह गाजा पट्टी से बाहर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानियेह 2019 से ही गाजा पट्टी के बाहर रह रहे हैं। हानियेह गाजा से बाहर तुर्की और कतर के बीच कहीं रह रहे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हमास से संबद्ध अल-अक्सा रेडियो ने शनिवार को बताया कि इस्राइली ड्रोन ने हमास के नेता इस्माइल हानियेह के गाजा स्थित घर पर मिसाइल दागी।

हानियेह मिसाइल हमले के समय कहां?
खबरों के मुताबिक हमास चीफ हानियेह बीते सात अक्तूबर से शुरू हुए हिंसक संघर्ष के बाद से गाजा और युद्धग्रस्त इलाकों से बाहर रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि जिस समय हानियेह के घर पर मिसाइल हमला हुआ उस समय उनके परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद था या नहीं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को मिलाकर 10 हजार से अधिक लोगों की मौत का दावा
हमास के राजनीतिक प्रमुख हानियेह के घर पर मिसाइल हमले की खबरों से इतर बीते 29 दिनों के हिंसक संघर्ष में 9200 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विगत सात अक्तूबर को इस्राइल में हमास की तरफ से पांच हजार रॉकेट दागे जाने की खबरें आईं। अब तक के सबसे भयानक आतंकी वारदात में इस्राइल के 1400 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें