फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE: यूएई के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, अगले साल 14 फरवरी को होगा कार्यक्रम

Thu, 28 Dec 2023 08:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

यूएई में बने पहले हिंदू मंदिर के उद्धाटन समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। बीएपीएस ने पीएम मोदी को 14 फरवरी 2024 को होने वाले उद्धाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया हैं, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया हैं।
विज्ञापन
Abu Dhabi Hindu temple - फोटो : BAPS Hindu Mandir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर का उद्धाटन 14 फरवरी 2024 को तय किया गया है। बीएपीएस के स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहारिदास के साथ मौजूद शिष्टमंडल ने उद्धाटन समारोह के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। 
विज्ञापन



 

कहां स्थित है यह मंदिर?

अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर - फोटो : BAPS Hindu Mandir
मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबू धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। बता दें भारतीय दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, यूएई में तकरीबन 26 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का लगभग 30% हिस्सा है। मंदिर में नक्काशी के माध्यम से प्रामाणिक प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया गया है। मंदिर प्रबंधन के एक प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि मास्टर प्लान के डिजाइन को 2020 की शुरुआत में पूरा किया गया था। ऐतिहासिक मंदिर का काम समुदाय के समर्थन, भारत और यूएई के नेतृत्व से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

Abu Dhabi Hindu temple - फोटो : BAPS Hindu Mandir
बता दें यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी में पहले हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर निर्माण में इको-फ्रेंडली तरीके पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2018 में दुबई के दौरे पर वहां के ओपेरा हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें