फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई: भारत से आने वाले यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पर अस्थायी रूप से रोक, कोरोना के मद्देनजर फैसला

Tue, 24 Aug 2021 05:46 PM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

  • यूएई में प्रवेश की सशर्त सुविधा भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, श्रीलंका और युगांडा के नागरिकों को भी दी गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही तत्काल वीजा देने की सुविधा को फिलहाल रोक दिया है। एतिहाद एयरवेज के अनुसार, भारत से आने वाले या पिछले 14 दिनों से भारत में रह रहे यात्रियों के वीजा ऑन अराइवल सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि तीन अगस्त को यूएई ने भारत सहित छह देशों के लिए ट्रांजिट यात्रियों के लिए प्रतिबंध हटा लिया था। भारत के अलावा इसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, नाइजीरिया और युगांडा शामिल थे।

विज्ञापन


पर्यटक वीजा को अनुमति भी दी
यूएई ने ऐसे भारतीय पासपोर्ट धारकों को पर्यटक वीजा पर अपने यहां आने की अनुमति दे दी है, जो पिछले 14 दिन से भारत से बाहर किसी अन्य देश में मौजूद हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के उपायों के तहत अपने नागरिकों और ट्रांजिट यात्रियों के अलावा सभी का अपने देश में आवागमन बंद कर रखा है।

गल्फ न्यूज ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में कहा, 14 दिन देश से बाहर रहने पर यूएई में प्रवेश की सुविधा भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, नाइजीरिया, श्रीलंका और युगांडा के नागरिकों को भी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सभी टूरिस्ट वीजा धारकों को पहुंचने पर और इसके बाद 9वें दिन एक पॉलीमेराज चेन रिएक्शन टेस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें