फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Typhoon Gaemi: चक्रवाती तूफान गेमी से ताइवान में मचाई तबाही, आठ की मौत, सैकड़ों घायल

Sat, 27 Jul 2024 07:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा (259) लोग कोहसिउंग इलाके में ही चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद ताइनान में 125, ताइचुंग में 120 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान गेमी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान गेमी ने ताइवान में भीषण तबाही मचाई है। इस तूफान से अब तक ताइवान में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। ताइवान की सेंटल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर (CEOC) ने यह जानकारी दी है। सीईओसी के आंकड़ों के अनुसार, एक व्यक्ति लापता भी है और घायलों की कुल संख्या 866 है। फिलहाल चक्रवाती तूफान गेमी कमजोर पड़ गया है और अब यह चीन पहुंच गया है। हालांकि तूफान के असर से अभी भी ताइवान में भारी बारिश की आशंका है। 
विज्ञापन


चक्रवाती तूफान से आठ लोगों की गई जान
चक्रवाती तूफान गेमी से एक 64 वर्षीय स्कूटर सवार महिला की मौत हुई है, जिस पर कोहसिउंग इलाके में एक पेड़ गिर गया। वहीं हुआलिएन शहर में 44 वर्षीय एक व्यक्ति के घर की छत गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कोहसिउंग इलाके में ही एक 78 वर्षीय व्यक्ति की भूस्खलन में मौत हुई है। इसी तरह चक्रवाती तूफान से जनित घटनाओं में अलग-अलग इलाकों में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। दो लोगों के शव बाढ़ ग्रस्त खेतों से बरामद किए गए हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कुओ नाम का व्यक्ति लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा (259) लोग कोहसिउंग इलाके में ही चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद ताइनान में 125, ताइचुंग में 120 लोग घायल हुए हैं। तूफान के चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तूफान के असर से ताइवान के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में अभी भी भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


फिलीपींस में भी मचा चुका है तबाही
चक्रवाती तूफान गेमी ताइवान से पहले फिलीपींस में भी तबाही मचा चुका है। पश्चिमी प्रशांत महासागर से उठे तूफान ने फिलीपींस में 22 लोगों की जान ले ली और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने बताया कि तूफान के चलते एमटी टेरा नोवा नामक एक तेल से भरा जहाज बतान प्रांत के लिमय शहर के नजदीक डूब गया। हालांकि जहाज के क्रू सदस्यों को बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें