फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार के राजदूत की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, व्हाइट प्लेन्स (न्यूयॉर्क)

सार

  • थाईलैंड के हथियार कारोबारी ने दोनों को दी थी सुपारी
  • राजदूत क्या मोई तुन ने इस वर्ष की शुरुआत में म्यांमार में लगाए गए सैन्य शासन का विरोध किया था
विज्ञापन
Kyaw Moe Tun - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार के राजदूत क्या मोई तुन की हत्या की साजिश के आरोप में म्यांमार के दो नागरिकों फ्यो हेइन तुत और ये हेइन जॉ को गिरफ्तार किया गया है। राजदूत क्या मोई तुन ने इस वर्ष की शुरुआत में म्यांमार में लगाए गए सैन्य शासन का विरोध किया था।

विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी ऑडरे स्ट्रॉस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, फ्यो हेइन तुत और ये हेइन जॉ ने म्यांमार के राजदूत को गंभीर रूप से घायल करने या उनकी हत्या करने की साजिश रची और इस हमले को अमेरिका में ही अंजाम दिया जाना था। व्हाइट प्लेन्स संघीय अदालत में जमा दस्तावेजों के मुताबिक म्यांमार की सेना को हथियार बेचने वाले थाईलैंड के हथियारों के कारोबारी ने इन दोनों को राजदूत को नुकसान पहुंचाने का काम दिया था ताकि राजदूत पद से हट जाएं।

इसके लिए 2000 डॉलर का एडवांस भी दिया गया था। यदि राजदूत पद से फिर भी नहीं हटते तो उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई थी। म्यांमार की सेना ने इस वर्ष फरवरी में असैन्य सरकार का तख्तापलट कर दिया था। म्यांमार के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत क्यॉ मोई तुन ने असैन्य नेता आंग सान सू ची को पद से हटाए जाने का कड़ा विरोध किया था और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा लोकतंत्र की बहाली की मांग की थी।
विज्ञापन


म्यांमार की सेना ने तुन को पद से हटाने का प्रयास किया था लेकिन राजनयिकों को मान्यता देने वाली 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऐसी मांग पर कोई कदम नहीं उठाया। दो आपराधिक शिकायतों के मुताबिक तुन को चुप कराने या उनकी हत्या करने की साजिश को वेस्टचेस्टर काउंटी में अंजाम दिया जाना था। दोनों आरोपियों पर विदेशी अधिकारी पर हिंसक हमले की साजिश रचने का आरोप है और इसमें अधिकतम पांच साल की कैद की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें