फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: विदेश मंत्रियों की बैठक में लंदन गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य संक्रमित, बदला कार्यक्रम

Wed, 05 May 2021 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

जी-7 समूह के देशों के विदेश मंत्रियों एवं विकास मंत्रियों की बैठक में बतौर अतिथि हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब के आमंत्रण पर जयशंकर सोमवार को लंदन पहुंचे थे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने लंदन गए विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रतिनिधिमंडल के दो सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद विदेश मंत्री ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों में फेरबदल किया है। ब्रिटेन की सरकार ने बुधवार को कहा कि दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पूरा भारतीय प्रतिनिधिमंडल सेल्फ आइसोलेशन (स्व पृथकवास) में है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री जयशंकर की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘मुझे कल शाम कोविड-19 से संक्रमितों के संपर्क में आने का पता चला। एहतियात के तौर पर और अन्य लोगों से विचार-विमर्श के बाद मैंने डिजिटल तरीके से अपने कार्यक्रमों को करने फैसला किया है। आज की जी-7 बैठक में भी डिजिटल तरीके से ही हिस्सा लूंगा।’
 

कोरोना संक्रमण के दौरान बैठक के आयोजन पर ब्रिटेन सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन सख्त कोविड प्रोटोकॉल्स के तहत किया जा रहा है और सभी सदस्यों की रोज जांच की जाती है। उल्लेखनीय है कि भारत जी7 का सदस्य नहीं है लेकिन ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया समेत भारत को इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन


जयशंकर मंगलवार शाम अन्य मेहमान देशों के मंत्रियों के साथ पहली बार शिखर सम्मेलन में औपचारिक रूप से हिस्सा लेने वाले थे। बुधवार को भी वह शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास (एफसीडीओ) में ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिक ने कहा, ‘हमें खेद है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आज की बैठक में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं ले पाएंगे बल्कि वह डिजिटल तरीके से बैठक का हिस्सा बनेंगे। यही वजह है कि हमने कोविड-19 के सख्त नियम और रोजाना जांच का नियम बनाया है।’

केंट के चेवनिंग में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब के साथ गुरुवार को प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक में भी वह डिजिटल तरीके से हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वैश्विक संवाद श्रृंखला के तहत भारतीय मूल के लोगों पर केंद्रित ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार की मेजबानी में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में भी वह डिजिटल तरीके से हिस्सा लेंगे। इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री ने ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से मुलाकात की थी और नए आव्रजन एवं गतिशीलता साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें