कोरोना संक्रमण लगातार अपना रूप बदल रहा है। अल्फा के बाद डेल्टा वैरिएंट ने एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, इस वैरिएंट को खत्म करने के लिए फाइजर या एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कारगार साबित हो रही है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
फाइजर या एस्ट्राजेनेका के कोविड -19 वैक्सीन की दो खुराक डेल्टा कोरोना वायरस वैरिएंट के खिलाफ उतनी ही प्रभावी हैं, जितनी कि वे पहले अल्फा वैरिएंट के खिलाफ हैं, बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि फाइजर टीके डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी हैं, जो फिलहाल पूरी दुनिया में अपना असर दिखा रहा है। हालांकि, अध्ययन में इस बात को दोहराया गया कि टीकों की एक खुराक उच्च सुरक्षा के लिए पर्याप्त नहीं है।