फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter: 'ट्विटर से साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे', अमेरिकी संसद के सामने व्हिसलब्लोअर का खुलासा

Tue, 13 Sep 2022 09:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेटको अपने आरोपों पर दलील पेश करने के लिए सीनेट की न्यायिक समिति के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि ट्विटर जनता, सांसदों और नियामकों को गुमराह कर रहा है। 
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर के कई अहम राज का खुलासा करने वाले व्हिसलब्लोअर पीटर एम जेटको मंगलवार को अमेरिकी संसद के सामने पेश हुए। ट्विटर के सुरक्षा प्रमुख रह चुके जेटको ने कहा कि यह सोशल मीडिया मंच कमजोर साइबर सुरक्षा, निजता के खतरों और लाखों फर्जी खातों को नियंत्रित करने की असमर्थता से जूझ रहा है।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेटको अपने आरोपों पर दलील पेश करने के लिए सीनेट की न्यायिक समिति के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि ट्विटर जनता, सांसदों और नियामकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मंच उद्योगों के सर्वश्रेष्ठ मानदंडों से एक दशक से ज्यादा पीछे है। जेटको ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बड़ी बात है। अगर ताले ही नहीं हैं तो इस बात का कोई मतलब नहीं रह जाता कि चाभियां किसके पास हैं।’’

गौरतलब है कि जेटको ने ही जुलाई में कांग्रेस, न्याय विभाग, फेडरल ट्रेड कमीशन तथा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में व्हिसलब्लोअर के रूप में शिकायत की थी। उनका सबसे गंभीर आरोप है कि ट्विटर ने 2011 के एक एफटीसी समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया था और झूठा दावा किया कि उसने अपने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा एवं निजता की रक्षा के लिए मजबूत कदम उठाए थे।
विज्ञापन


न्यायिक समिति के प्रमुख और इलिनॉय के डेमोक्रेट सांसद डिक डर्बिन ने कहा कि जेटको के पास उन खामियों के बारे में विस्तार से जानकारी है जो ट्विटर के लाखों उपयोगकर्ताओं को तथा अमेरिकी लोकतंत्र को सीधा खतरा पहुंचा सकती हैं। जेटको के दावे ट्विटर को खरीदने के लिए टेस्ला मालिक एलन मस्क के 44 अरब डॉलर के सौदे से पीछे हटने के प्रयासों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें