फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की की चेतावनी: अमेरिका-जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को कर देंगे बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 21 Oct 2021 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा

सार

एक सामाजिक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए जाने के बाद तुर्की ने 10 पश्चिमी देशों के राजदूतों को तुर्की से बाहर करने की चेतावनी दी है। इन देशों में अमेरिका और जर्मनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन - फोटो : instagram.com/rterdogan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिका और जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को देश से बाहर कर देने की चेतावनी दी है। तुर्की ने यह रुख सिविल सोसायटी के एक नेता और कार्यकर्ता उस्मान कवाला को जेल में रखने के फैसले पर इन देशों द्वारा की गई निंदा और रिहाई की मांग उठाए जाने के बाद अपनाया है। 

विज्ञापन


ये 10 देश अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्वीडन हैं। इन देशों के राजदूतों ने उस्मान कवाला की रिहाई की मांग की थी। इसे लेकर बीते दिनों तुर्की सरकार ने इन सभी देशों के राजदूतों को पेश होने के लिए भी कहा था। उस्मान 2017 से बिना आरोप सिद्ध हुए जेल में हैं।

उस्मान कवाला पर साल 2013 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रहने और साल 2016 में एक असफल सैन्य क्रांति मे संलिप्त रहने के आरोप हैं। हालांकि, उस्मान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस्मान कवाला के मामले में अगली अदालती सुनवाई 26 नवंबर को होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें