फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश हिंसा: दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले शख्स की पहचान, सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

Thu, 21 Oct 2021 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि  इकबाल मस्जिद से कुरान की एक कॉपी लेकर दुर्गा पूजा स्थल तक जाता है और चुपके से भगवान हनुमानजी की एक मूर्ति के पास रखकर लौटने लगता है।
 
विज्ञापन
बांग्लादेश हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के दुर्गा पूजा के पंडालों में कुरान रखने को लेकर भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालात अब भी तनावपूर्ण है। इस बीच बांग्लादेश की कोमिला पुलिस ने खुलासा किया कि हिंसा भड़काने के पीछे जो व्यक्ति जिम्मेदार था उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 35 साल के इकबाल हुसैन ने दुर्गा पूजा के पंडाल में ले जाकर कुरान रखा था जो हिंसा का कारण बना। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि  इकबाल मस्जिद से कुरान की एक कॉपी लेकर दुर्गा पूजा स्थल तक जाता है और चुपके से भगवान हनुमानजी की एक मूर्ति के पास रखकर लौटने लगता है। आरोपी इकबाल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। इकबाल की मां अमीना बेगम ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि वह एक ड्रग लेने का आदी है। करीब 10 साल पहले कुछ पड़ोसियों ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग
बांग्लादेश में पुलिस ने पंडाल में लगे निगरानी कैमरों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने के बाद हिंसा में इकबाल हुसैन के होने का खुलासा किया। पुलिस ने बताया है कि कोमिला जिले के सुजानगर के रहने वाले इकबाल हुसैन ने 13 अक्तूबर को नानुआ दिघिर के पूजा पंडाल में कुरान की एक प्रति रख दी थी। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि  इकबाल मस्जिद से कुरान की एक कॉपी लेकर दुर्गा पूजा स्थल तक जाता है और चुपके से भगवान हनुमानजी की एक मूर्ति के पास रखकर लौटने लगता है।
विज्ञापन


युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
कोमिला एसपी ने बताया कि ने इस महीने की शुरुआत में शहर के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई हिंसा के सिलसिले में कोमिला पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं और 41 गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से चार कथित तौर पर इकबाल हुसैन के सहयोगी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल हुसैन सड़क पर घूमने वाला शख्स है। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है, पुलिस उससे पूछताछ करने की कोशिश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें